Rajasthan: चौके-छक्के लगाने वाली बेटी मूमल मेहर को मिला सम्मान, अक्षरा छात्रवृत्ति में मिलेंगे 25 हजार रुपये

0
6
मूमल मेहर को मिला सम्मान

मूमल मेहर को मिला सम्मान
– फोटो : social media

विस्तार

चौके-छक्के लगाने वाली बाड़मेर जिले के शिव के शेरपुरा कानासर गांव की बेटी मूमल मेहर के खेल कौशल को देखते हुए रूमा देवी सुगणी देवी अक्षरा छात्रवृत्ति के तहत सालाना 25 हजार की राशि प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस दौरान डॉ. रूमा देवी ने कहा कि मूमल उभरती हुई खिलाड़ी है। ये छात्रवृत्ति उसके खेल के विकास के लिए दी गई है। मूमल की प्रतिभा ने हमारी गांव की बच्चियों के सपनों को नई उड़ान दी है। 14 साल की मूमल मेहर 8वीं कक्षा में अध्ययनरत है। उसके पिता मठार खान किसान हैं।

उन्होंने कहा कि ये उभरती प्रतिभा भौतिक साधनों के अभाव में पिछड़े न इसलिए संस्थान ने ग्रामीण अंचल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ये प्रोत्साहन राशि दी है। उन्होंने बताया कि मूमल मेहर की चचेरी बहन अनीसा बानो (अंडर 19 स्टेट प्लेयर) को भी संस्थान अपनी अक्षरा स्कॉलरशिप योजना से लगातार दो बार 25-25 हजार की स्कॉलरशिप दे चुका है। बलदेव नगर स्थित क्राफ्ट सेंटर में आयोजित सम्मान समारोह में यशोदा चौधरी जोधपुर, राखी राठी, सरपंच सीता देवी, गोविंद सारण, सोनाराम आदि के अलावा मूमल की चचेरी बहन अनिशा बानो भी उपस्थित रहीं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here