
डॉक्टर कृष्णा पूनिया
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
खेल खिलाड़ी को जीना सिखाते हैं। भारत की पदक की सोच खिलाड़ियों को तनावग्रस्त करती है, जिसे बदलने की जरूरत है। अभिभावकों को चाहिए कि वह खिलाड़ी को मनोबल न टूटने दें। ये बात सवाईमान सिंह स्टेडियम स्थित टेनिस क्ले कोर्ट के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान राज्य क्रीड़ा परिषद की अध्यक्ष पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया ने खिलाड़ियों से कही। 11 लाख की लागत से बने टेनिस क्ले कोर्ट का पदमश्री डॉक्टर कृष्णा पूनिया व दिनेश एम.एन. ने शिला पट्टिका का अनावरण किया।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















