
JEE Main Session 2 Registration Begins
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
JEE Main 2023 Session 2 Registration Begins: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों में दाखिलों के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (JEE) मेन 2023 के दूसरे चरण यानी अप्रैल सत्र हेतु आवेदन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार जेईई मेन 2023 के दूसरे चरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। एनटीए ने आवेदन प्रक्रिया शुरू होने में हुई देरी के कारण अप्रैल सत्र के लिए आवेदन की अंतिम तिथि भी आगे बढ़ा कर 12 मार्च कर दी है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















