Rajasthan Election: शेष नौ महीने की चुनाव रणनीति तैयार, मोदी की 21 तो शाह-नड्डा की 11 सभाएं करवाएगी बीजेपी

0
17
बीजेपी की इलेक्शन स्ट्रेटजी की तैयारी।

बीजेपी की इलेक्शन स्ट्रेटजी की तैयारी।
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी के फेस पर चुनाव लड़ा जाएगा, यह बीजेपी कहती आई है। अब मोदी फेस को जनता के बीच ले जाकर चुनावी माहौल बनाने की तैयारियां भी पार्टी ने तेज़ कर दी हैं। पिछले साढ़े चार महीने में हुई पीएम मोदी की तीन सभाओं में भारी भीड़ को देखते हुए प्रदेश भाजपा बड़ी स्ट्रेटजी तैयार कर रही है। प्लानिंग के मुताबिक विधानसभा चुनाव तक प्रधानमंत्री की ऐसी 21 सभाएं करवाई जाएंगी।

प्रधानमंत्री मोदी के अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की भी 11-11 सभाएं आयोजित करवाई जाएंगी। राजस्थान में विधानसभा चुनाव में अब सिर्फ नौ महीने बचे हैं। इसलिए चुनावी कार्यक्रम जल्द से जल्द बनाए जा रहे हैं। राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ राज्य में एक साथ चुनाव होते हैं। इनमें से राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकारें हैं। इसलिए इन दोनों राज्यों में सत्ता में बदलाव के लिए बीजेपी ज्यादा सभाएं करवाएगी। 

पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम ने की थीं 14 सभाएं

पिछले विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी ने राजस्थान में 14 चुनावी सभाएं की थीं। तब प्रदेश में बीजेपी की वसुंधरा सरकार थी। इस बार प्रदेश में कांग्रेस की गहलोत सरकार है और बीजेपी विपक्ष में है। इसलिए अबकी बार सभाओं की संख्या एक तिहाई ज्यादा करवाने की तैयारी है। दरअसल राजस्थान में पीएम नरेंद्र मोदी की भारी डिमांड है। लोग उनको सुनने के लिए बड़ी संख्या में आते हैं। सभाओं में मोदी-मोदी के नारे लगाते हैं। प्रधानमंत्री का जो आकर्षण है, वह बीजेपी के और किसी नेता में नहीं है। यह बात राजस्थान बीजेपी अच्छी तरह जानती है, इसीलिए पीएम के यह दौरे और सभाएं गेमचेंजर साबित हो सकते हैं।

साढ़े चार महीने में पीएम मोदी राजस्थान में तीन सभाएं कर चुके

पिछले करीब साढ़े चार महीने में पीएम मोदी राजस्थान में तीन सभाएं कर चुके हैं, जबकि जयपुर में वह एक कार्यक्रम में वीसी से जुड़े थे। प्रधानमंत्री ने रविवार 12 फरवरी 2023 को दौसा की सभा में उमड़ी भीड़ को साफ इशारा करते हुए कहा था कि यह तो ट्रेलर है पिक्चर अभी बाकी है। राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने भी वीसी से जुड़कर संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मानगढ़ धाम सभा के बाद स्टेट में इतनी जल्दी दूसरी बार दौरे पर आश्चर्य जताया और कहा था एक पीएम का किसी राज्य में इतनी जल्दी आने का कार्यक्रम बनना बहुत बड़ी बात है, लेकिन साथ ही गहलोत ने कहा यह हमारे लिए अच्छी बात है कि आप यहां आते रहें और प्रदेश का विकास होता रहे। हम अपनी मांगों से आपको अवगत कराते रहें। 

पीएम नरेंद्र मोदी इससे पहले एक नवंबर 2022 को बांसवाड़ा जिले के मानगढ़ धाम आए थे और जनसभा को संबोधित किया था। उससे पहले हुए दौरे में 30 सितम्बर 2022 को मोदी राजस्थान में आबू रोड आए थे। वह गुजरात के अम्बा माता से लौटते वक्त आबू रोड हेलीपैड पहुंचे और कार्यक्रम के मंच से ही राजस्थान की धरती और जनसमूह को तीन बार झुककर प्रणाम किया था। ऐसे में अब यह साफ है कि राजस्थान में दौसा जैसी और भी बड़ी जनसभाएं बीजेपी की ओर से मोदी के लिए करवाई जाएंगी। 

जेपी नड्डा-अमित शाह की भी 11-11 सभाएं कराने की तैयारी

बीजेपी के नेताओं का मानना है कि चुनावी सीजन में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा और अमित शाह की सभाओं की संख्या भी 11-11 रखी जा सकती हैं। अमित शाह और जेपी नड्डा भी पिछले दिनों राजस्थान में सभाएं कर चुके हैं। अब चुनावी मोड पर सभाएं होंगी। प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी की सभाएं सफल हुई हैं। यह आगे भी जारी रहेंगी। मानगढ़ धाम, मालासेरी से लेकर दौसा तक के कार्यक्रम सभी ने देखे हैं। लाखों लोग उनकी सभाओं में दूर दूर से आए थे। प्लानिंग है कि विधानसभा चुनाव से ठीक पहले ज्यादा से ज्यादा सभाएं करवाई जाएं। लेकिन 9 महीने के दौरान बीच-बीच में चुनाव तक सभाएं होती रहें।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here