Rajasthan: PM मोदी बोले- गहलोत ने पिछला बजट डिब्बे में बंद रखा, इसलिए दोबारा पढ़ा, किस्सा सुनाया तो लगे ठहाके

0
9
दौसा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी।

दौसा में बोले पीएम नरेंद्र मोदी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पीएम नरेंद्र मोदी में दौसा की जनसभा में राजस्थान के सीएम गहलोत पर बड़ा सियासी निशाना साधा। मोदी ने कहा- कांग्रेस का बजट और घोषणाएं होती ही कागजों में रखने के लिए हैं। सवाल ये नहीं है कि सीएम गहलोत ने कौनसा वाला बजट पढ़ा, पहले वाला पढ़ा… उसे सालभर डिब्बे में बंद रखा था इसलिए ये हुआ है। अब राजस्थान को अनिश्चितता से मुक्ति चाहिए। राजस्थान को विकास वाली सरकार चाहिए। तभी राजस्थान में कानून का राज बन पाएगा, देश विकास के रास्ते पर चल पाएगा। लोग डबल इंजन वाली सरकार की ओर देख रहे हैं। दौसा में भी ये उत्साह साफ नजर आ रहा है।

बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसकी चर्चा चारों तरफ

मोदी बोले-कांग्रेस ने यहां क्या हाल बना दिया है। कांग्रेस कैसे सरकार चला रही है, यह राजस्थान के लोगों से छिपा नहीं है। कुछ दिन पहले बजट सत्र के दौरान जो कुछ हुआ उसकी चर्चा चारों तरफ है। मुझे घटना याद आती है। 40 साल पहले की बात है, तब हम राजनीति में नहीं थे। अपना संघ का काम करते थे और आम तौर पर संघ परिवारों में भोजन के लिए जाते थे। एक दिन सुबह मैं प्रवास करके लौटा तो दोपहर के 12-1 बज गए थे, एक संघ के साथी ने पूछा कहां से आ रहे हैं, तो मैंने कहा प्रवास करके आ रहा हूं। उन्होंने पूछा- भोजन का क्या प्रबंध है। तो कहा अभी तो पता नहीं, देखेंगे। तो उन्होंने मुझे साथ भोजन के लिए चलने को कहा। मोदी बोले- मुझे लगा उन्होंने कहीं पर भोजन का प्रबंध किया होगा। उन्होंने बताया कि स्वयंसेवक के यहां शादी है, वो दर्जी थे। वहां पहुंचे तो वह दुकान के बाहर काम कर रहे थे। उनसे रहा नहीं गया, पूछा आपके तो आज शादी थी ना, तो स्वयंसेवक ने कहा – शादी तो पिछले साल हो गई। दरअसल, हमारे साथी भुलक्कड़ थे, कार्ड निकाला पिछले साल का और उसी तारीख वाला वो कार्ड था। हम बिना खाए घर वापस आए। इस बात का राजस्थान से कोई लेना देना नहीं है। मैं अपनी पुरानी बात बता रहा हूं। गलती किसी से भी हो सकती है। लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि कांग्रेस के पास न ही विजन है, ना उसकी बातों में वजन रह गया है। 

ERCP और कालीसिंध चम्बल लिंक जोड़कर नया प्रोजेक्ट ड्राफ्ट तैयार

मोदी ने कहा- पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों में भी पीने के पानी और सिंचाई की सुविधा का विस्तार करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। ईआरसीपी और कालीसिंध चम्बल लिंक को जोड़कर एक नई बड़ी योजना का प्रारूप तैयार किया गया है। केंद्र सरकार ने राजस्थान और मध्यप्रदेश सरकारों के साथ इसे शेयर किया है। इसे प्राथमिकता प्राप्त परियोजना के रूप में शामिल किया है। जब दोनों राज्यों की सहमति हो जाएगी, तो सरकार इसे आगे बढ़ाने पर जरूर विचार करेगी। मोदी ने कहा- हर घर जल पहुंचाने  के लिए भी हम मिशन मोड पर काम कर रहे हैं। साल 2019 में जल जीवन मिशन शुरू किया। साढ़े तीन साल में ही 8 करोड़ से ज्यादा नए कनेक्शन दिए हैं। राजस्थान के भी लाखों परिवारों को लाभ हुआ है। राजस्थान में पानी की चुनौती का समाधान भाजपा सरकार की प्राथमिकता है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here