Rajasthan: ब्यूरोक्रेसी सरकार पर हावी, CM गहलोत से पढ़वा दिया पुराना बजट, जोधपुर में बोले सांसद हुनमान बेनीवाल

0
14
जोधपुर पहुंचे सांसद हनुमान बेनीवाल।

जोधपुर पहुंचे सांसद हनुमान बेनीवाल।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आरएलपी प्रमुख और नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल शनिवार को जोधपुर पहुंचे। यहां उन्होंने सर्किट हाउस में लोगों की समस्याओं को सुना। जिसके बाद मीडिया से बात की। इस दौरान सांसद बेनीवाल ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर ब्यूरोक्रेसी हावी है। अधिकारियों ने सीएम से विधानसभा में पुराना बजट पढ़वा दिया। ये इसका बहुत बड़ा उदाहरण है। इससे पहले जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचने पर सांसद का   आरएलपी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने स्वागत भी किया। 

सांसद बेनीवाल ने कहा कि बजट लीक होने से राजस्थान देश भर में हंसी का पात्र बना है। मुख्यमंत्री से पुराना बजट पढ़वा दिया गया, इससे साबित हो रहा है कि अधिकारी सरकार चला रहे हैं और शासन पर ब्यूरोक्रेसी हावी है।  उन्होंने कहा कि केंद्र के बजट में भी राजस्थान को निराशा हाथ लगी है। प्रदेश से पांच केंद्रीय मंत्री होने के बाद भी राज्य को कोई बड़ी सौगात नहीं दी। इस बार के चुनाव में जनता करारा जवाब देगी। 

इसके अलावा प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर सांसद बेनीवाल ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में चोरियों के  प्रकरण का खुलासा नहीं होना राज्य की कानून व्यवस्था की स्थिति को दर्शा रहा है। 

इधर, बीते दिनों विवेक विहार थाना क्षेत्र में हिंगलाज माता मंदिर में हुई चोरी की घटना में कार्रवाई की मांग को लेकर लोगों ने सांसद से सर्किट हाउस में मुलाकात की। उनकी समस्या सुनने के बाद सांसद ने जोधपुर पुलिस कमिश्नर से फोन पर बात की और आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। 

इसके अलावा भी सांसद ने कई लोगों की परेशानियों को सुना और अधिकारियों को तत्काल समाधान करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जोधपुर जिला अध्यक्ष रामदीन चौधरी, प्रदेश महामंत्री उम्मेदाराम बेनीवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राजूराम खोजा सहित अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here