Rajasthan Budget 2023: सीएम गहलोत की भूल पर विपक्ष का तंज, सतीश पूनिया बोले- राजस्थान में अब बजट भी लीक

0
22
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान सरकार के लिए आज यानि शुक्रवार का दिन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। सीएम गहलोत से चुनावी बजट पेश करने के दौरान ही भारी चूक हो गई। सीएम ने बीते वर्ष का बजट पेश कर दिया, जिसके बाद विपक्ष ने हंगामा किया। विपक्ष के हंगामें को देखते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने आधे घंटे के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी।  

दरअसल सीएम गहलोत ने सुबह 11 बजे बजट भाषण पढ़ना शुरू किया। इस दौरान गहलोत खुद बजट पढ़ते-पढ़ते अटक गए। मनरेगा की 125 दिन शहरी रोजगार गारंटी योजना की जानकारी बजट में आते ही गलती का ऐहसास हुआ कि सीएम ने पिछले बजट को पढ़ दिया है। मंत्री महेश जोशी ने सीएम के पास जाकर यह गलती बताई। इसके बाद सीएम ने माफी भी मांगी कि गलती हो जाती है। लेकिन गहलोत भी चौंक गए कि बजट के पेपर में पुराने बजट के कागज कैसे आ गए। बजट में हुई इस चूक के बाद अब विपक्ष के नेताओं की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। विपक्ष के नेता सतीश पूनिया ने ट्वीट कर कहा कि ‘मुख्यमंत्री जी ने पुराना बजट पढ़ा, राजस्थान में अब बजट भी लीक..’

नेता प्रतिपक्ष कटारिया ने  विधानसभा स्पीकर डॉ. सीपी जोशी से बजट को स्थगित करने की मांग की। साथ ही कहा कि ये बजट पेश नहीं हो सकता। विधानसभा में विपक्ष ने ‘राजस्थान का ये अपमान, नहीं सहेगा राजस्थान’ के नारे लगाए, तो वहीं सत्ता पक्ष के नेताओं ने भारत जोड़ों के नारे लगाए।

विपक्ष के नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान का दुर्भाग्य है कि राजस्थान का वित्त मंत्री जो पढ़ने आया है वो कागज़ ही कोई दूसरा निकल जाए। बजट का घोर अपमान हुआ है। बजट की संवेदनशीलता खत्म हुई है। वहीं, इस दौरान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया सीएम की चूक पर मुस्कुराती नजर आईं।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here