Rajasthan: भाजपा प्रदेश में बनाएगी 11 लाख पन्ना प्रमुख, महामंत्री चंद्रशेखर बोले- BJP की जीत पर होगा रिसर्च

0
19
भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दी अभियान की जानकारी।

भाजपा संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने दी अभियान की जानकारी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा राजस्थान में 11 लाख से भी अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी। भाजपा प्रदेश कार्यालय पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के पन्ना प्रमुख अभियान के संयोजक और सह-संयोजकों की एक दिवसीय कार्यशाला शुक्रवार को हुई। कार्यशाला में संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच, प्रदेश मंत्री विजेन्द्र पूनियां , विशेष सम्पर्क प्रकोष्ठ के संयोजक सोमकांत शर्मा ने संबोधित किया।

भाजपा की अजेय जीत पर देशभर में रिसर्च होगा

संगठन महामंत्री चंद्रशेखर ने संबोधित करते हुए कहा कि, प्रदेश के मंडलों और शक्ति केन्द्रों के माध्यम से भाजपा को अजेय  बनाने की दिशा में पन्ना प्रमुख अभियान मील का पत्थर साबित होगा। भाजपा 90 के दशक में प्रासंगिक थी और भाजपा की विजय की यात्रा शुरू हुई। 2014 से आम जनता के आशीर्वाद से भाजपा बार-बार जीती और आगे बढ़ रही है। पन्ना प्रमुख अभियान इसे कायम रखेगा। आने वाले समय में भाजपा की अजेय जीत पर देशभर में शोध होगा। 

कोर कमेटी सदस्य, प्रदेश, जिला पदाधिकारी, कार्यकर्ता पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे

बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच ने संबोधित करते हुए कहा- भाजपा प्रदेशभर में पन्ना प्रमुख अभियान 15 फरवरी से 28 फरवरी तक चलेगा। भाजपा राजस्थान में 11 लाख से भी अधिक पन्ना प्रमुखों की नियुक्ति करेगी, जिसमें प्रदेश के कोर कमेटी के सदस्यों से लेकर प्रदेश ,जिला पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को पन्ना प्रमुख बनाए जाएंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here