Rajasthan: ऑनलाइन पेमेंट एप हैक कर 1.74 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार, साइबर पुलिस ने रकम करवाई फ्रिज

0
13
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झालावाड़ की  साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन पेमेंट एप हैक कर उपभोक्ताओं के करीब पौने 2 लाख रुपये का फ्रॉड करने के आरोपी हैकर राहुल चौधरी पुत्र हनुमान सिंह (22 साल) निवासी ग्राम कल्याण थाना बाढड़ा जिला भिवानी हरियाणा को गिरफ्तार कर ठगी की रकम फ्रिज करवा दी है। एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि 16 नवंबर 2022 को शिल्पा सम्राट पे टेक्नोलॉजीज कंपनी के डायरेक्टर गोपाल सिंह सोंध्या ने ठगी के संबंध में  थाना पिड़ावा में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

कंपनी के ऑनलाइन ऐप और वेब का डाटा चुरा कर अवैध ट्रांजैक्शन 

रिपोर्ट में बताया कि अज्ञात व्यक्ति ने कंपनी के ऑनलाइन ऐप और वेब का डाटा चुरा कर 174520 रुपये की राशि का अवैध ट्रांजैक्शन कर लिया है। रिपोर्ट पर थाना पिडावा में मुकदमा दर्ज कर अनुसंधान साइबर थाना द्वारा शुरू किया गया।

 

फ्रॉड की रकम कराई फ्रिज

तकनीकी अनुसंधान के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने आरोपी राहुल चौधरी की पहचान कर संबंधित बैंक खाते में लेन-देन बंद करवा कर फ्रॉड की रकम को फ्रीज करवा हैकर राहुल चौधरी को गिरफ्तार किया। जिसे शुक्रवार को कोर्ट में पेश किया गया। 

ऐप में बग के जरिए एक्सेस कंट्रोल

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि ऑनलाइन गेम्स के दौरान उसने हैकिंग प्रोसेस सीखकर ऑनलाइन पेमेंट एप में खुद का अकाउंट बनाया। कंपनी की एप्लीकेशन में बग के माध्यम से एप का डाटा कैप्चर कर उसका एक्सेस कंट्रोल प्राप्त किया। एक्सेस मिलते ही पेमेंट एप के कस्टमर्स के खातों में पड़ा पैसा आइएमपीएस के द्वारा खुद के बैंक खाते में ट्रांसफर कर लिया।

 

पुलिस टीम में ये रहे मौजूद

ओमप्रकाश चन्दोलिया आरपीएस, साइबर क्राइम, हैड कांस्टेबल मदन लाल और कैलाश चन्द्र, कॉन्स्टेबल दलीप सिंह और थाना पिड़ावा का कांस्टेबल कवीन्द्र सिंह।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here