Budget 2023: नेता प्रतिपक्ष कटारिया बोले- सरकार के पास पैसा नहीं, सिर्फ आंकड़ों के आधार पर की गईं घोषणाएं

0
20
नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने कहा बिना बजट प्रावधान के घोषणा सीएम ने की है। पिछली बार बजट एफआरवी एक्ट के तहत 3.9 फीसदी घाटा बताया था, वास्तव में 4.33 फीसदी हो गया है। जब 2022-23 का बजट पेश हुआ था तब 4.62 लाख करोड़ का घाटा बताया था, मैंने कहा था कि 5 लाख करोड़ से ऊपर घाटा जाएगा, जो साबित हो गया। 

इस बार 5 लाख 89 हजार करोड़ रुपया घाटा माना है, लेकिन यह 6 लाख करोड़ रुपए से भी ऊपर जाएगा। सरकार के पास कमाई का पैसा तो है नहीं, केवल इन आंकड़ो के आधार पर घोषणाएं की गई हैं। ये वास्तव में केवल घोषणा ही है।

किसान कल्याण कोष को 5000 करोड़ से बढ़ाकर सीधा 7500 करोड़ कर दिया। चिरंजीवी योजना को 10 लाख से बढ़ाकर 25 लाख, दुर्घटना बीमा को 5 लाख से बढ़ाकर 10 लाख कर दिया। किसानों को 1000 यूनिट की छूट को बढ़ाकर 2000 यूनिट प्रतिमाह कर दिया। ये केवल कर्जे पर डिपेंड करेंगे। पिछली बार 4.62 लाख करोड़ का कर्जा बताया था जो 5 लाख करोड़ से ऊपर चला गया। अबकी बार 6 लाख करोड़ से ऊपर कर्जा चला जाएगा। 

केवल बच्चों को घोषणा कर खुश करने का काम किया है। करेक्टर वही है जो चुनाव से पहले 2018 में की, आज तक जमीन पर नहीं उतर पाई। दुर्भाग्य यह है कि सारे राजस्थान को ऑनलाइन जोड़ रखा था सवेरे मुख्यमंत्री की जो दशा हुई वो पूरे राजस्थान ने देखा कि ये हमारे मुख्यमंत्री हैं। उन्होंने खुद नहीं सुधारा उन्हें पीछे से आकर धक्कमपेल किया, जब जाकर उन्होंने सुधार किया। इससे ज्यादा राजस्थान का दुर्भाग्य नहीं हो सकता। केवल जनता को मूर्ख बनाने की कोशिश बजट में हुई।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here