Rajasthan: OPS में 50,000  बिजली कर्मचारियों को शामिल करने पर खुशी की लहर, इस फेडरेशन ने जताया CM का आभार

0
8
बिजली कर्मचारियों में खुशी की लहर।

बिजली कर्मचारियों में खुशी की लहर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर फैडरेशन राजस्थान इंटक के संयुक महामंत्री डीडी शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री ने बजट घोषणा में 50 हजार बिजली कर्मचारियों के लिए भी ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू की है। इसके लिए प्रांतीय विद्युत मंडल मजदूर राज. इंटक ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। साथ ही बिजली कर्मचारियों में खुशी की लहर है। मजदूर मैदान में  बजरंग लाल मीणा, विदयासागर शर्मा सहित कर्मचारी नेताओं ने मिलकर पटाखे चलाकर, एक दूसरे को लड्डू खिलाकर और गले मिलकर बधाई दी।

केंद्र की मोदी सरकार बीजेपी शासित राज्यों में भी OPS लागू करे

डीडी शर्मा ने बताया कि अब वक्त आ गया है केंद्र की मोदी सरकार को भाजपा शासित राज्यों में ओल्ड पेंशन स्कीम (OPS) लागू कर देनी चाहिये। वरना राज्यों और 2024 में होने लोकसभा चुनाव में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा ।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here