CUET 2023: भारत की टॉप यूनिवर्सिटीज से ग्रेजुएशन करने का सुनहरा मौका, जानें कब तक होंगे आवेदन, कब होगी परीक्षा

0
16
सीयूईटी परीक्षा 2023

सीयूईटी परीक्षा 2023
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उच्चशिक्षा को बेहतर और आसान बनाने के लिए यूजीसी 2022 से सेंट्रल यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यानी CUET परीक्षा के जरिए देश की टॉप यूनिवर्सिटीज में दाखिले ले रहा है। अकादमिक सत्र 2023-24 में इस प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने शुरू कर दी है। विद्यार्थी 12 मार्च तक सीयूईटी परीक्षा 2023-24 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिसके बाद सीयूईटी में आवेदन करने वाले विद्यार्थियों को आवेदन पत्र में सुधार का मौका दिया जाएगा। परीक्षा का आयोजन 21 मई 2023 को किया जाएगा। इस परीक्षा के अंतर्गत छात्रों को 12वीं के बाद देश की सर्वश्रेष्ठ यूनिवर्सिटीज जैसे दिल्ली विश्वविद्यालय,जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, विश्व भारती विश्वविद्यालय व लगभग 50 अन्य केंद्रीय विश्वविद्यालयों में प्रवेश मिल सकेगा जहां उन्हें 50 से अधिक ग्रेजुएट कोर्सेज के लिए वर्ष में महज तीन से चार हज़ार रुपए की फीस भरनी होगी। नए प्रारूप के अनुसार अब यह एग्जाम हिन्दी, अंग्रेजी के अलावा 11 अन्य भाषाओं में भी कराया जाएगा।

ये भी पढ़ें 

सीयूईटी परीक्षा 2023 सिलेबस 

सीयूईटी परीक्षा मॉक टेस्ट 

सीयूईटी ई बुक 

12वीं के छात्रों के लिए खुलेंगी अन्य राहें

अक्सर बारहवीं के बाद छात्र-छात्राएं इंजीनियरिंग, मेडिकल और मैनेजमेंट जैसे कई अन्य कोर्सेज में अपना भविष्य बनाने का प्रयास करते हैं लेकिन CUET 2023 के जरिए मिलने वाले इस अवसर की मदद से विद्यार्थी इन प्रोफेशनल कोर्सेज के अतिरिक्त भी रिसर्च व एकेडमिक में अपना भविष्य संवार सकते हैं। जिसके बाद अभ्यर्थी एसोसिएट प्रोफेसर, प्रोफेसर जैसे उच्च पदों पर भी अपनी सेवाएं दे सकेंगे।

क्यों महत्वपूर्ण है CUET

यह परीक्षा देश की मशहूर सेंट्रल यूनिवर्सिटीज की लगभग 1,50,000 से अधिक सीटों में दाखिला दिलाने के लिए कराई जानी है। अनुमान है कि इन सीटों पर एडमिशन के लिए करीब छ: से सात लाख उम्मीदवार आवेदन करेंगे। ऐसे में इस एग्जाम के लिए अभ्यर्थियों को अभी से ही अपनी तैयारी शुरू कर देनी चाहिए, ताकि वो इस परीक्षा में अच्छे अंक से पास होकर जेएनयू, डीयू, बीएचयू जैसे यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सके।

एग्जाम में किसी भी बोर्ड के विद्यार्थी हो सकते हैं शामिल  

नई शिक्षा नीति के अंतर्गत जल्द ही शुरू किए जाने वाले इस एन्ट्रेंस एग्जाम की व्यवस्था में यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई के अलावा बिहार बोर्ड, झारखंड बोर्ड, व पंजाब बोर्ड जैसे अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से बारहवीं पास कर चुके विद्यार्थी भी प्रवेश परीक्षा में शामिल हो सकेंगे और अपने भविष्य को नई ऊंचाई तक ले जा सकेंगे। इस परीक्षा में 12वीं कक्षा के विषयों से सवाल पूछे जायेंगे।

सफलता के साथ करें पक्की तैयारी

नॉन साइंस व साइंस स्ट्रीम के विद्यार्थियों के लिए अलग अलग कोर्सेज उपलब्ध किये गए हैं। वे छात्र जो देश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों से अपने करियर की शुरुआत करना चाहते हैं वो आज ही इन कोर्सेस में रजिस्टर कर लें। Safalta द्वारा दिए जा रहे CUET बैच बेहद हाई क्वालिटी वीडियो कोर्स हैं, जिनमें IITians व PhD स्कॉलर्स ने तैयारी कराई है। इन रिकॉर्डेड कक्षाओं में विषय विशेषज्ञों द्वारा तैयार किए गए शॉर्ट नोट्स भी उपलब्ध होंगे। टॉपिक टेस्ट, परीक्षा में आने वाले संभावित प्रश्न और डाउट क्लीयरेंस सेशन भी मिलेंगे ताकि परीक्षा के सभी आयामों को सही से समझ लिया जाए। इन कोर्सेज से आपको शत-प्रतिशत CUET एग्जाम क्रैक करने में मदद मिलेगी।

CUET कोर्स क्यों हैं खास

  • दिल्ली के अनुभवी फैकल्टीज की टीम
  • 290+ घंटे की रिकॉर्डेड क्लासेज
  • 250+ पीडीएफ नोट्स
  • 10 फुल लेंथ मॉक टेस्ट और 4000+ महत्वपूर्ण प्रश्नों की प्रैक्टिस
  • परीक्षा क्रैक करने के लिए प्लानिंग और स्ट्रेटेजी सेशन  
  • लाइव डाउट्स क्लीयरेंस सेशन

अमर उजाला के पाठकों के लिए खास ऑफर

Safalta के इन वीडियो कोर्सेज में एडमिशन लेने के लिए अमर उजाला पाठकों को  40 से 77 % तक का ऑफर दिया जा रहा है जिसके तहत छात्र कम फीस में इन कोर्सेज को ले सकते हैं। इन में से किसी भी कोर्स में एडमिशन या जानकारी के लिए अभी विजिट करें-CUET Online Classes- Join Now

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here