Rajasthan: गहलोत सरकार में मंत्री अशोक चांदना ने ट्वीट कर लिखा- यह तस्वीर बदलनी चाहिए, जानिए इसके पीछे की कहानी

0
8
मंत्री अशोक चांदना ने किया इस तस्वीर को किया ट्वीट।

मंत्री अशोक चांदना ने किया इस तस्वीर को किया ट्वीट।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के खेल मंत्री अशोक चांदना ने ट्विटर पर एक तस्वीर पोस्ट की है। जिसमें कुछ लोग जमीन पर बैठे दिखाई दे रहे हैं, वहीं मुख्यसचिव उषा शर्मा और सांसद किरोड़ी लाल मीणा सोफे पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए मंत्री चांदना ने लिखा कि ये तस्वीर बदलनी चाहिए।  

दरअसल, दौसा जिले में एक दलित परिवार की बेटी की शादी थी, जिसे गांव के कुछ दबंगों ने रुकवा दिया था। इसके बाद से पीड़ित परिवार के लोग जयपुर में सचिवालय के बाहर गांधी प्रतिमा के सामने धरने पर बैठे थे। इस दौरान भाजपा से राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उनकी परेशानी को जाना।

इसके बाद सांसद मीणा पीड़ित परिवार के साथ मुख्यसचिव उषा शर्मा से मिलने गए। इस दौरान मुख्यसचिव शर्मा और सांसद सोफे पर बैठे हुए थे, लेकिन पीड़ित परिवार जमीन पर बैठा हुआ था। इनमें पीड़ित परिवार की चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल था। मंत्री चांदना ने इसी मुलाकात की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा कि ‘यह तस्वीर देखकर दिल दुख रहा है। यह तस्वीर बदलनी चाहिए।’  

पीड़ित परिवार ने कहा कि मेरी बेटी की शादी है। हम चाहते हैं कि बेटी की शादी शांति से हो जाए, इसलिए दौसा से मुख्यसचिव से मिलने गए थे। उन्होंने कहा कि एक तरफ हम अपने पड़ोसियों से परेशान और दूसरी तरफ मुख्यसचिव से मिलने जाने पर भी हमारे साथ अच्छा व्यवहार नहीं किया गया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here