Rajasthan: 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर खुलेंगे उप स्वास्थ्य केंद्र, इनके लिए 502 पद होंगे क्रिएट

0
9
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

प्रदेश में खुलने वाले यपी स्वास्थ्य केंद्रों में महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के कुल 502 पदों का सृजन होगा। प्रति 1 लाख जनसंख्या पर 18 उप स्वास्थ्य केन्द्रों के साथ राजस्थान देश में पहले स्थान पर आ गया है। राज्य सरकार ‘निरोगी राजस्थान’ की सोच कक साकार करने के लिए लगातार कदम उठा रही है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रदेश के 502 ग्राम पंचायत मुख्यालयों में नए उप स्वास्थ्य केन्द्र खोलने की स्वीकृति दी है। हर केन्द्र पर एक महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता लगाई जाएगी। 

30 लाख रुपए तक लागत से हर उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण होगा

प्रस्ताव के मुताबिक हर नए उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्यों के लिए 30 लाख रुपए तक का प्रावधान किया गया है। नए उप स्वास्थ्य केंद्रों की बिल्डिंग बनकर तैयार होने तक वैकल्पिक रूप से अस्थायी भवनों में इनके संचालन की व्यवस्था की जाएगी। 

गहलोत के इस निर्णय से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा और आमजनता को स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधा मिल सकेगी। गहलोत ने बजट 2022-23 में प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र खोलने की घोषणा की थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here