
10 फरवरी को सीएम गहलोत पेश करेंगे बजट।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गहलोत सरकार ने चुनावी साल का बजट 10 फरवरी को पेश करने से पहले ही उसकी तस्वीर जनता को दिखानी शुरू कर दी है। जयपुर शहर समेत प्रदेश में बड़े-बड़े बैनर-होर्डिंग्स बड़े चौराहों पर लगाकर सरकार ने मैसेज दिया है कि 10 फरवरी को आ रहा है राजस्थान बजट-2023, बचत, राहत, बढ़त।
साथ में सीएम गहलोत की मुस्कुराते हुए तस्वीर दी गई है। बजट से पहले की ये झलकियां साफ इशारा करती हैं कि गहलोत इस बार अपने तीसरे कार्यकाल के आखिरी बजट में कांग्रेस सरकार रिपीट करने के इरादे से लोकलुभावन बजट पेश करने जा रहे हैं। अबकी बार गहलोत सरकार का बजट करीब 2 लाख 95 हजार करोड़ के आस-पास रहने की सम्भावना है। जो बढ़त वाला बजट होगा। गहलोत ने पिछले साल मार्च-2022 में जो 2022-23 का बजट पेश किया था, वह 2 लाख 71 हजार 881 करोड़ रुपए का था। कुल राजस्व 2 लाख 14 हजार 977 करोड़ 23 लाख रुपए था।
500 रुपए का गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल पर वैट कटौती सम्भव
सीएम गहलोत पर कुछ घोषणाएं करने का प्रेशर कांग्रेस हाईकमान का भी है। पिछले दिनों राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के वक्त राहुल गांधी के कहने पर सीएम गहलोत ने बजट से पहले ही 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की थी। माना जा रहा है बजट में सस्ती घरेलू गैस की सौगात लोगों को मिल सकती है। सरकार वैट में बड़ी कटौती कर सकती है।
पेट्रोल-डीजल पर महंगाई की मार के खिलाफ भी कांग्रेस केंद्र से सड़कों पर लड़ रही है। पेट्रोल-डीजल की कीमतों से भी राजस्थान सरकार अपने हिस्से का वैट घटाकर आम जनता और नौकरीपेशा वर्क को बड़ी राहत दे सकती है। डीजल सस्ता होने पर ट्रांसपोर्टेशन भी सस्ता होगा और महंगाई से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है। पेट्रोलियम और गैस की कीमतें घटने से घरेलू बजट में सीधा बचत होगी।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















