Rajasthan: जी-20 प्रतिनिधियों को जयपुर फुट के बारे में दी जानकारी, 1975 से दिव्यांगों के लिए काम कर रहा BMVSS

0
10
सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के जोधपुर में जी-20 समिट की बैठकों का चार फरवरी को समापन हो गया। जी-20 समित की बैठकें 2 से चार फरवरी शनिवार तक हुई। शनिवार को एम्प्लॉयमेंट वर्किंग ग्रुप की बैठक में जी-20 देशों के प्रतिनिधियों को जयपुर फुट के बारे में जानकारी दी गई। जयपुर फुट दिव्यांगों और पोलियो से ग्रस्त लोगों को चलने में मदद करता है।

इस बैठक का संचालन भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति (बीएमवीएसएस) ने किया था। ये समिति 1975 से जयपुर फुट के साथ दिव्यांगों और पोलियो पीड़ित लोगों की मदद कर रही है।  बीएमवीएसएस के मुख्य संरक्षक डीआर मेहता ने बैठक में बताया कि ज्यादातर जी20 देशों में कृत्रिम अंग फिट करने के लिए बीएमवीएसएस की ओर से शिविर लगाए जाते हैं। 

जयपुर फुट-यूएसए के अध्यक्ष प्रेम भंडारी ने कहा, बीएमवीएसएस ‘इंडिया फॉर ह्यूमैनिटी’ कार्यक्रम के लिए भारत सरकार का भागीदार है। जिसके तहत विभिन्न देशों में शिविर लगाए जाते हैं। कार्यक्रम के तहत एशियाई, अफ्रीकी, लैटिन अमेरिकी सहित अन्य देशों में 21 अंतरराष्ट्रीय शिविर लगाए गए हैं। इस दौरान करीब 10,000 लोगों को जयपुर कृत्रिम अंग लगाए गए हैं।

उन्होंने बताया कि बीएमवीएसएस ने 1975 से अब तक 27 देशों में जयपुर फुट, कैलीपर्स और अन्य सहायक उपकरणों के साथ 2 मिलियन से अधिक विकलांगों और पोलियो ग्रस्त लोगों की मदद की है। यह सहायता पूरी तरह से निःशुल्क दी गई है।

इधर, जयपुर फुट-यूएसए ने बैठक समाप्त होने के बाद शनिवार शाम को जोधपुर उम्मेद भवन पैलेस में प्रतिनिधियों के लिए एक निजी कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था। इस कार्यक्रम में तत्कालीन जोधपुर के महाराजा गज सिंह भी शामिल हुए थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here