Rajasthan: योगगुरु के बिगड़े बोल पर अल्पसंख्यक आयोग में उबाल, रफीक बोले- षड्यंत्र के तहत राजस्थान आए रामदेव

0
14
रफीक खान और बाबा रामदेव

रफीक खान और बाबा रामदेव
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के बाड़मेर में एक धार्मिक कार्यक्रम के मंच से योग गुरु स्वामी रामदेव की इस्लाम और ईसाई धर्म के तौर तरीकों पर की गई विवादित टिप्पणियों को राजस्थान अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष और कांग्रेस विधायक रफीक खान ने घटिया बयान करार देते हुए इसके पीछे सोची-समझी साजिश बताया है, उन्होंने कहा राजस्थान में जातिवाद को बढ़ावा देने के लिए स्वामी रामदेव ने ऐसी टिप्पणियां की हैं। वह बीजेपी की ‘बी’ टीम हैं।

राजस्थान में सांप्रदायिकता और जातिवाद फैलाने भेजा गया

जयपुर में मीडिया से रूबरू रफीक खान ने कहा कि बाबा रामदेव एक योग गुरु हैं। केंद्र सरकार की कृपा से उनकी कंपनियां प्रोग्रेस कर रही हैं, इसलिए उन्हें राजस्थान में सांप्रदायिकता और जातिवाद फैलाने के लिए भेजा गया है। अगर आप किसी धर्म पर गलत टिप्पणियां करते हैं, तो यह बेहद शर्मनाक है। कोई भी धर्म दुश्मनी नहीं सिखाता है। रामदेव एक षड्यंत्र के तहत राजस्थान आए थे।

केंद्र सरकार और पीएम मोदी को स्वामी रामदेव पर कार्रवाई करनी चाहिए

आयोग अध्यक्ष रफीक खान ने कहा कि केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी बाबा रामदेव के मुस्लिम धर्म के खिलाफ आए बयान को संज्ञान में लेते हुए उन पर कानूनी कार्रवाई करनी चाहिए। वहीं, राजस्थान सरकार और कानून भी अपना काम करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here