Rajasthan: जयपुर जी क्लब फायरिंग का मामला,  इनामी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर की बहन समेत छह गिरफ्तार

0
37
पुलिस गिरफ्त में गैंस्टर की बहन।

पुलिस गिरफ्त में गैंस्टर की बहन।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर के जी क्लब पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने 1 लाख रुपये के इनामी गैंगस्टर रितिक बॉक्सर की बहन सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी वसूलने के लिए जी क्लब के बाहर फायरिंग करने का आरोप है। पकड़े गए आरोपियों में उस होटल संचालक का नाम भी शामिल है, जिसने क्लब पर फायरिंग करने आए शूटर्स को बिना आइडी कमरा देने के लिए गैंग के सदस्यों से मोटी रकम ली थी। इसके अलावा एक अन्य युवती भी शामिल है, जो जोधपुर के एक आदतन बदमाश की गर्लफ्रेंड है।

एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजयपाल लांबा ने बताया कि एक लाख रुपये के इनामी बदमाश रितिक बॉक्सर की बहन लवीना ठाकुरवानी अपने मोबाइल से रितिक का सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेट करती थी। वारदात के बाद लवीना ने रितिक के अकाउंट से सोशल मीडिया पर पोस्ट की थी। 

डीसीपी पूर्व डॉक्टर राजीव पचार के मुताबिक जी क्लब पर फायरिंग करने वाले चारों शूटर्स मानसरोवर स्थित होटल कृष्णा प्राइड में ठहरे थे, होटल का संचालक गिरफ्तार आरोपी रामचंद्र सिंह है। पूछताछ में सामने आया कि होटल संचालक रामचंद्र सिंह को उसके परिचित रोहन पासवान ने फोन कर शूटर्स को बिना आईडी होटल में दो दिन ठहरने के लिए कहा था। रोहन ने अपने साथी जिम ट्रेनर रविंद्र सिंह के कहने पर होटल में ठहराने का इंतजाम करवाया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here