Rajasthan: सतीश पूनिया का पलटवार, कहा- CM गहलोत को जन आक्रोश देखना है तो गांवों, कस्बों और लोगों के बीच जाएं

0
14
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को जन आक्रोश देखना है तो वे राजस्थान के गांवों, कस्बों और लोगों के बीच जाएं। कांग्रेस सरकार के मंत्री और विधायक पिछले चार साल से जनता के पास नहीं जा रहे हैं। किसानों और युवाओं से जो वादे किए गए थे, वो पूरे नहीं किए इससे प्रदेश की जनता आक्रोशित है। कांग्रेस सरकार की जनविरोधी नीतियां और वादाखिलाफी के कारण आपकी सरकार में राजस्थान के लोगों के आक्रोश का सामना करने की हिम्मत नहीं है।

पूनिया ने कहा कि भाजपा की जन आक्रोश यात्रा में पूरे राजस्थान में जनता का आक्रोश मुखरता से दिखाई दिया है। सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर भाजपा ने जनता की आवाज को ताकत देने का काम किया है। इससे कांग्रेस सरकार बौखलाई हुई है। 

मुख्यमंत्री गहलोत किसान कर्जमाफी के झूठे आंकड़े गिनाने में अव्वल हैं। राहुल गांधी के द्वारा किसान कर्जमाफी का जो वादा किया गया था वो आज भी पूरा नहीं किया गया है और फिर भी वे कहते हैं कि किसानों का कर्जा माफ कर दिया। हकीकत यह है कि प्रदेश के लगभग 60 लाख किसान कर्जमाफी होने का आज भी इंतजार कर रहे हैं। 18 हजार से अधिक किसानों की जमीनें नीलाम हो गईं हैं। 200 से अधिक किसान आर्थिक तंगी और कर्जमाफी नहीं होने के कारण आत्महत्या कर चुके हैं।  

पूनिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ी हुई हैं। जयपुर ही नहीं प्रदेश भर के व्यापारी और बहन-बेटियां कोई भी सुरक्षित नहीं है। राजधानी जयपुर में भी आए दिन भी व्यापारियों को धमकाने, फायरिंग और वसूली के मामले बढ़ रहे हैं। इससे व्यापारी वर्ग में भय का माहौल है।

पेपल लीक मामलों की सीबीआई से जांच करवाने से मुख्यमंत्री क्यों पीछे हट रहे हैं, क्या कांग्रेस शासन में कोई भी पेपर पारदर्शी हो पाया है, क्या तमाम परीक्षाओं के पेपर लीक नहीं हुए। बार-बार पेपर लीक हो रहे हैं फिर भी जांच के नाम पर लीपापोती की जा रही है। युवाओं को न्याय दिलवाने के लिये पेपर लीक मामलों की जांच सीबीआई से करवाने में मुख्यमंत्री गहलोत को क्या परेशानी है?

गहलोत सरकार के शासन में प्रदेश के युवाओं के साथ बार-बार धोखा हो रहा है। इनके भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है, रोजागर, भत्ता इत्यादि मामलों में राज्य सरकार पूरी तरह विफल है। भाजपा युवाओं के साथ मजबूती से खड़ी है। आने वाले विधानसभा चुनाव में अगर भाजपा की सरकार बनी तो युवाओं के साथ न्याय होगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here