Rajasthan: NH-21 पर नाकाबंदी में ATM तोड़ने वाले गिरोह के तीन आरोपी गिरफ्तार, पहले से दर्ज हैं कई केस

0
16
पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त सामान।

पुलिस गिरफ्त में आरोपी और जब्त सामान।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जयपुर ग्रामीण के बगरू से ATM तोड़ने में काम में ली गई फर्जी नम्बर वाली पिकअप गाड़ी और बैंक ऑफ बडौदा का एटीएम तोडने में इस्तेमाल में आए औजारों को पुलिस ने 3 आरोपियों के कब्जे से जब्त कर लिया है।  गिरफ्तार आरोपियों ने बालाहेडी, मौजपुर और बनोखर में ATM लूट की वारदात भी कुबूली है। एटीएम में करीब 7 लाख रुपए होने का अनुमान है। मुलजिमों के कब्जे से 5 लीटर हथकढ़ देशी शराब भी जब्त की गई है।

सिकन्दरा चौराहा NH-21 पर नाकाबंदी के दौरान पकड़ा गया ATM तोड़ने वाला गिरोह

IG पुलिस जयपुर रेंज जयपुर उमेश चन्द्र दत्ता और  वृत्ताधिकारी मानपुर दीपक मीना के सुपरवीजन में सिकंदरा थाने के एसएचओ मनोहरलाल के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने सिकन्दरा चौराहा NH-21 पर नाकाबंदी के दौरान बगरू जिला जयपुर ग्रामीण इलाके से एटीएम तोड़कर ले जाने वाले गिरोह को पकडने में कामयाबी हासिल की।

मुखबिर से मिली सूचना पर की नाकेबंदी तो पकड़े गए एटीएम लुटेरे

पुलिस के मुताबिक 2 फरवरी 2023 को सुबह 3 बजे पुलिस बगरू से एटीएम तोडकर ले जा रहे आरोपियों -लोकेंद्र सिंह राजपूत (27 साल) निवासी खड़कपुर थाना रैणी, जिला अलवर, गणेश चौधरी (28 साल) निवासी चोरू थाना फागी जिला जयपुर ग्रामीण, हितेश सैनी ( 20 साल) निवासी बध का बास खोहरा थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर को सिकन्दरा चौराहा पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से एक पिकअप जिस पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी, पिकअप के अन्दर बैंक ऑफ बडौदा की एटीएम मशीन, वारदात में इस्तेमाल 2 सब्बल, एक रस्सा, एटीएम को ढ़कने में इस्तेमाल ली गई रजाई और पिकअप के अन्दर 5 लीटर हथकढ़ शराब जब्त की गई।

लोकेन्द्र सिंह राजपूत थाना रैणी अलवर का हिस्ट्रीशीटर

आरोपियों ने तफ्तीश में बालाहेड़ी पुलिस थाना महवा जिला दौसा, मौजपूर पुलिस थाना लक्ष्मणगढ़ जिला अलवर और बनोखर पुलिस थाना बहतू कला जिला अलवर में  ATM लूट की वारदात करना स्वीकार किया है। अब इनसे अन्य वारदातों के बारे में भी पूछताछ और तफ्तीश की जा रही है। मुलजिम गणेश चौधरी के खिलाफ पूर्व में वाहन और अन्य चोरी के करीब 20 केस दर्ज हैं। लोकेन्द्र सिंह राजपूत थाना रैणी का हिस्ट्रीशीटर है। जिसके खिलाफ पूर्व में करीब 22 प्रकरण चोरी और वाहन चोरी के दर्ज हैं।

ऐसे पकड़े गए आरोपी

2 फरवरी को सिकंदरा एसएचओ मनोहरलाल और स्पेशल टीम ने एनएच 21 सिकन्दरा चौराहा पर मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी की। तभी एक पिकअप दौसा की तरफ से तेज स्पीड से सिकन्दरा चौराहे की तरफ आई, जिसको नाकाबंदी के दौरान रूकवाकर चेक किया, तो पिकअप पर फर्जी नम्बर प्लेट लगी हुई थी। पिकअप को अन्दर से चेक किया तो पिकअप के अन्दर एटीएम समेत अपराध में काम लिया गया समान बरामद हो गया । जिसको जब्त किया गया। पिकअप के अन्दर 3 शख्स मौजूद मिले। जिन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ की गई, तो तो उन्होंने एटीएम बगरू से तोड़कर लाना स्वीकार किया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here