JEE Mains 2023 Paper Analysis by Expert: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित की जा रही जेईई मेन (JEE Main) परीक्षा मंगलवार, 31 जनवरी को भी दो पारियों में हुआ। अधिकतर विद्यार्थियों ने बताया कि गणित का पेपर थोड़ा आसान था जबकि दूसरी पारी का पेपर पहले के मुकाबले टफ रहा। हालांकि, फिजिक्स और कैमिस्ट्री के पेपर औसत स्तर के थे। आज परीक्षा का आखिरी दिन है। जेईई मेन एक्सपर्ट और कोटा कोचिंग के गुरु डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि स्टूडेंट्स के फीडबैक और रिस्पॉन्स के आधार पर यह कहा जा सकता है कि दोनों पारियों में मैथ्स का पेपर कठिन स्तर का रहा। वहीं, पूर्व के दिनों की अपेक्षा फिजिक्स व कैमिस्ट्री के पेपर सामान्य रहे हैं।
यह भी पढ़ें: JEE Mains 2023: जेईई मेन पेपर के एनालिसिस में बोले एक्सपर्ट, मैथ्स-कैमिस्ट्री कठिन तो फिजिक्स रही सामान्य
JEE Main 2023 दोनों पारियों में फिजिक्स का पेपर सामान्य
जेईई परीक्षार्थियों ने बताया कि पहली व दूसरी दोनों पारियों में फिजिक्स का पेपर सामान्य रहा। डॉ माहेश्वरी के अनुसार, मंगलवार को फिजिक्स के पेपर में कक्षा 11वीं से 45 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं के सिलेबस से 55 प्रतिशत सवाल पूछे गए। मैकेनिक्स से बेसिक कॉन्सेप्ट पर आधारित सवाल पूछे गए तथा 12वीं के कुछ चैप्टर्स जैसे मॉर्डन फिजिक्स, ईएम वेव्स तथा सेमी कंडक्टर से सैद्धांतिक सवाल पूछे गए। ग्रेविटेशन के दो सवाल थे। मैच द कॉलम्स के भी 2-3 सवाल पूछे गए थे।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2023: जेईई मेन पहले चरण का आखिरी पेपर कल, प्रवेश-पत्र और परीक्षा टकराव को लेकर कई छात्र परेशान
JEE Main 2023 कैमिस्ट्री पहली पारी में आसान तो दूसरी में टफ
छात्रों ने बताया कि कैमिस्ट्री पहली पारी के पेपर में आसान तथा दूसरी पारी में थोड़ी कठिन रही है। कैमिस्ट्री के पेपर एनालिसिस करते हुए डॉ. बृजेश माहेश्वरी ने बताया कि भौतिक रसायन में मोल कॉन्सेप्ट, केमिकल काइनेटिक्स, लिक्विड सोल्युशन, एटोमिक स्ट्रक्चर, आइडल गैस, रेडोक्स, थर्मोकेमेस्ट्री, इलेक्ट्रो कैमिस्ट्री व सरफेस कैमिस्ट्री से संबंधित प्रश्न पूछे गए। वहीं, कार्बनिक रसायन से फिनोल, इलेमिनेशन रिएक्शन, एलडोल कोंडेशन, कैमिस्ट्री इन एवरी डे लाइफ, सेपरेशन टेक्निक्स, हेलोजन डेरिवेटिव तथा एरोमेटिक कंपाउंड से भी प्रश्न आए थे। अकार्बनिक रसायन से पीरियोडिक टेबल, केमिकल बॉन्डिंग, कॉर्डिनेशन कैमिस्ट्री, मेटलर्जी, साल्ट एनालिसिस और एफ-ब्लॉक से सवाल पूछे गए थे।
यह भी पढ़ें: JEE Main 2023: जेईई मेन कैमिस्ट्री में न्यूमेरिक वैल्यू के सभी सवाल फिजिकल कैमिस्ट्री से, मैथ्स भी कठिन
JEE Main 2023 दोनों पारियों में गणित के पेपर का स्तर कठिन
This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।