
JEE Main 2023
– फोटो : NTA
विस्तार
JEE Main 2023 Last Exam on 1st Feb: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (Engineering Entrance Exam) जेईई मेन जनवरी सेशन (JEE Main January Session) में विद्यार्थियों की समस्याएं खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा जारी किए गए शेड्युल के अनुसार अब सिर्फ आखिरी दिन की परीक्षा शेष है। जेईई मेन जनवरी 2023 सेशन की पांच दिनों में 10 शिफ्टों में परीक्षाएं संपन्न हो चुकी हैं। शेष दो शिफ्टों की बीई-बीटेक की परीक्षा एक फरवरी को होनी है। अगले एक दिन में करीब 1.50 लाख विद्यार्थियों के इस परीक्षा में शामिल होने का अनुमान है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















