राजस्थान में सचिन पायलट और अशोक गहलोत की लड़ाई के बीच प्रदेश के सैनिक कल्याण राज्य मंत्री राजेंद्र गुढ़ा ने एक बार फिर सीएम गहलोत के खिलाफ बयान दिया है। झुंझुनू के गुढ़ा गौड़जी क्षेत्र की केड़ पंचायत की छाबड़ियों की ढाणी में रविवार को देवनारायण जयंती पर हुए खेल टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि रहे राजेंद्र सिंह गुढ़ा ने कहा कि मेरी पत्नी मुझे कहती हैं, अभी बच्चों की शादी भी नहीं हुई है, थोड़े नीचे बैठ जाओ, लेकिन मुख्यमंत्री से इतने पंगे क्यों ले रहे हो? वह जेल में डाल देंगे।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















