Rajasthan: दिल्ली के CM अरविंद केजरीवाल ने अजमेर शरीफ दरगाह के लिए भेजी चादर, अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी

0
13
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजी गई चादर

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजी गई चादर
– फोटो : Amar Ujala

विस्तार

सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती का 811वां वार्षिक उर्स मनाया जा रहा है। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अजमेर दरगाह के लिए पवित्र चादर पेश की है। दिल्ली उर्स कमेटी के चेयरमैन एफआई इस्माइली और पार्टी के राष्ट्रीय नेता तथा राष्ट्रीय कवि शहनाज हिन्दुस्तानी व अजमेर कार्यकर्ताओं के साथ उस चादर को लेकर दरगाह पहुंचे। 

मुख्यमंत्री केजरीवाल द्वारा भेजी गई चादर का वहां मौजूद जनता ने पूरे सम्मान के साथ स्वागत किया। बाद में सभी लोगों ने पुलिस के घेरे में अरविंद केजरीवाल की ओर से भेजी गई पवित्र चादर को लेकर दरगाह के अंदर प्रवेश किया। फिर उन्होंने पवित्र चादर और फूल सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में पेश किए।

सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा मिलने की मांगी दुआ

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने संदेश में कहा कि देश भर में सामाजिक भाईचारे को बढ़ावा मिलना चाहिए। इससे देश मजबूत होता है। ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती ने यही संदेश दिया है। उन्होंने कामना की है कि पूरे भारतवासियों की जिंदगी आसान हो। सरकारें लोगों के लिए काम करें और लोगों की जिंदगी को आसान बनाएं। साथ ही भारत पूरी दुनिया में अपना नाम रोशन करे।

इन लोगों की ओर से भी पेश की गई चादर

अरविंद केजरीवाल की चादर के साथ उप राज्यपाल, दिल्ली सरकार, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, दिल्ली विधानसभा स्पीकर राम निवास गोयल, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत, खाद्य आपूर्ति मंत्री इमरान हुसैन, पर्यावरण मंत्री गोपाल राय और डिविजनल कमिश्नर की ओर से भी चादर ख्वाजा गरीब नवाज के दरबार में पेश की गई।

दिल्ली से उर्स कमेटी सदस्य चेयरमैन एफआई इस्माइली, राष्ट्रीय कवि शहनाज हिन्दुस्तानी, वकार खान भोपाली, मोहम्मद इस्लामुद्दीन, परवेज नूर, मोहम्मद मुस्तफा, शाह मोहम्मद शमीम, अजमत इकबाल, जरार अंसारी, परवेज अहमद, राशिद मलिक और आबिद भाई मौजूद रहे। 

वहीं, अजमेर कार्यकर्ताओं में त्रिवेंद्र पाठक, पृथ्वी सिंह नरूका, रवि बालोटिया, मीना त्यागी, कल्पित हरित, ऋषिदत्त शर्मा, देवांशु भट्टाचार्य, अक्षय राज सिंह रावत, कमल चौहान, नवरत्न सोनी, बहादुर खान, राजवीर सिंह, विनय चेनानी, प्रशांत मिश्रा, दीपक मस्तूरिया, हिमनंदिनी, हेमंत गहरवार और भवानी सिंह आदि शामिल हुए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here