Rajasthan: कांग्रेस में 77 BCC अध्यक्षों की नियुक्तियां, अब तक 312 ब्लॉक अध्यक्ष नियुक्त, देखें सूची

0
14

विस्तार

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति की चौथी लिस्ट जारी कर 77 BCC अध्यक्ष  लगाए हैं। 18 जिलों- अजमेर, अलवर , बारां , बाड़मेर,  भरतपुर , भीलवाड़ा, बीकानेर, बूंदी, चित्तौड़गढ़, चूरू, धौलपुर, गंगानगर, हनुमानगढ़ , जयपुर,  जालौर, झुंझुनू, करौली, सीकर जिला में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। 

अजमेर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

अजमेर के ब्यावर में अशोक रांका, जवाजा में धर्मेंद्र सिंह रावत, अराई में किशनलाल और किशनगढ़ में शक्की मोहम्मद को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अलवर में 12 BCC अध्यक्ष लगाए

अलवर के बहरोड में विकास यादव, अलवर सिटी-ए में जयदीप आर्यन, अलवर सिटी-बी में प्रीतम सिंह, मांजरी कालान में विकास शेखावत, किशनगढ़ बास में संदीप पाटिल, कोटकासिम में रामप्रसाद गुर्जर, नीमराणा में संजय सिंह चौहान, लक्ष्मणगढ़ में नवीन कुमार, टहला में हनुमान सहाय शर्मा, थानागाजी में बनवारी लाल शर्मा, टपूकड़ा में अख्तर खान, तिजारा में धर्मपाल गुर्जर को BCC अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

बारां में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त 

बारां के छबड़ा में भवानी शंकर मालव, छीपाबड़ौद में मूलचंद शर्मा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

बाड़मेर में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

बाड़मेर के सिणधरी में जेठाराम प्रजापत और सिवाना में हेमाराम मेघवाल ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं 

भरतपुर में 6 BCC अध्यक्ष  नियुक्त 

भरतपुर के बयाना में बहादुर सिंह, रूपवास में रविंद्र सिंह परमार, नदबई में हर स्वरूप शर्मा, उच्चैन में हरिप्रसाद, खोह में भवानी शंकर शर्मा और नगर में शुगर सिंह जाटव ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगाए गए हैं।

भीलवाड़ा में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

भीलवाड़ा के आसींद में शंभू लाल गुर्जर और हुरड़ा में हस्तीमल चौधरी BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं

बीकानेर में 2 BCC अध्यक्ष लगाएं

बीकानेर ईस्ट-ए में शहजाद खान भुट्टो और बीकानेर ईस्ट-बी में आनंद सिंह सोढा BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

बूंदी में 2 BCC अध्यक्ष लगाए

बूंदी के इंदरगढ़ में नानकराम मीणा और केशोरायपाटन में सर्वजीत सिंह BCC अध्यक्ष लगाए गए हैं।

चित्तौड़गढ़ में 4 BCC अध्यक्ष 

चित्तौड़गढ़ के बड़ी सादड़ी सिटी में टेकचंद जाट, बड़ी सादड़ी ग्रामीण में श्री लाल अहीर, चित्तौड़गढ़ सिटी में अनिल कुमार सोनी, चित्तौड़गढ़ ग्रामीण में विक्रम जाट BCC अध्यक्ष नियुक्त हुए हैं।

चूरू में 4 BCC अध्यक्ष लगाए

चूरु सिटी में मोहम्मद असलम खोखर, चूरू ग्रामीण में किशोर कुमार धांधू, साहवा में मदन पण्डिया, तारानगर में राजेंद्र सहारण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लगाए गए हैं।

धौलपुर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

धौलपुर के बसेड़ी में राम खिलाड़ी शर्मा, सरमथुरा में राम भरोसी मीणा, धौलपुर सिटी में उमर फारूक उस्मानी, धौलपुर ग्रामीण में शिम्भू दयाल लोढ़ा BCC अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

गंगानगर में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

गंगानगर के अनूपगढ़ में हेतराम ज्याणी, घड़साना में दिलीप चोटिया, राजियासर में गिरधारी लाल स्वामी, सूरतगढ़ में इंद्रजीत सिंह ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

हनुमानगढ़ में 4 BCC अध्यक्ष  लगाएं

हनुमानगढ़ से नोहर ग्रामीण में वेद प्रकाश सिहाग, नोहर सिटी में बाबूलाल सुथार , संगरिया में सुरेंद्र कुमार और टिब्बी में हरनेक सिंह सूरेवाला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जयपुर में 5 BCC अध्यक्ष  लगाए

जयपुर के बस्सी में नवीन सिंह, तूँगा में राजेंद्र सैनी, किशनपोल में राजेश गुर्जर , सी-स्कीम में भरत कुमार, मालवीय नगर में दिनेश चंद गुप्ता ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

जालौर में 8 BCC अध्यक्ष  नियुक्त

जालौर के आहोर में वीरेंद्र जोशी, भाद्राजून में गलबा राम मीणा, बागोरा में शैलेश देवासी, भीनमाल में हीरालाल बोहरा, जालौर में भोमाराम मेघवाल, सायला में सवाई सिंह चंपावत, जसवंतपुरा में जीवा राम चौहान और रानीवाड़ा में वर्धा राम माली ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष लगाए गए हैं।

झुंझुनू में 2 BCC अध्यक्ष नियुक्त

झुंझुनू के चिड़ावा में मेहर कटारिया और पिलानी में राजकुमार फौजी को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष लगाया गया है।

करौली में 4 BCC अध्यक्ष नियुक्त

करौली सिटी में राम गोपाल माली, करौली ग्रामीण में रामदयाल मीणा, नादौती में लोकेश खटाना और टोडाभीम में मोहन लाल मीणा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं।

सीकर में 6 BCC अध्यक्ष लगाए

सीकर के खंडेला में भजना राम जाट, रींगस में जितेंद्र सिंह, नीमकाथाना में मदन लाल सैनी, पाटन में मालाराम बलाई, सीकर सिटी में राजेश सैनी, सीकर ग्रामीण में जगदीश प्रसाद गढ़वाल को ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

पीसीसी चीफ डोटासरा ने दी बधाई

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा-मुझे पूरा विश्वास है कि आप सभी इस ज़िम्मेदारी को पूरी लगन और मेहनत से निभाकर संगठन को और ज़्यादा मज़बूत करेंगे।

88 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति अभी बाकी

राजस्थान में कांग्रेस के कुल 400 ब्लॉक हैं । इनमें से 312 ब्लॉकों में अध्यक्षों की नियुक्तियां की जा चुकी हैं। नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्षों की पहली लिस्ट में में 100, दूसरी लिस्ट में 88, तीसरी लिस्ट में 47 और चौथी लिस्ट में 77 नाम शामिल किए गए हैं। अब 88 ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति करना बाकी है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here