Unique Wedding: तीन फीट के दूल्हा-दुल्हन ने लिए सात फेरे, देखें ‘मिनी कपल’ की शादी की तस्वीरें

0
16
राजस्थान में होने वाली रॉयल वेडिंग आए दिन चर्चा में बनी रहती हैं। इन शादियों की चर्चा इसलिए होती है क्योंकि इनमें करोड़ों रुपये खर्च होते हैं। लेकिन, जोधपुर में हुई शादी इसलिए चर्चा में है क्योंकि दुल्हा-दुल्हन दोनों का कद तीन फीट सात इंच के करीब है। 26 जनवरी को दोनों ने मूविंग स्टेज पर एक-दूसरे को वरमाला पहनाई और फिर शादी के बंधन में बंधे।

दरअसल, प्रदेश के राजसमंद जिले के रहने वाले ऋषभ की शादी 26 जनवरी को जोधपुर की साथी के साथ हुई। इस कपल की हाइट तीन फीट सात इंज के करीब है। साक्षी एमबीए करने के बाद दसवीं के बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रही हैं। वहीं, ऋषभ प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। 

साक्षी और ऋषभ की पिछले साल सगाई हुई थी। 26 जनवरी को ऋषभ बारात लेकर जोधपुर पहुंचे। मूविंग स्टेज पर दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाई। इसके बाद आम शादी की तरह अन्य रश्में निभाई गईं, लेकिन छोटे कद को लेकर दोनों की शादी चर्चा में आ गई। तस्वीरों में ये कपल बढ़ा ही प्यार लग रहा है। शादी समारोह में शामिल होकर लोगों ने दोनों को आशीर्वाद दिया।

सगाई के बाद बने ‘मिनी कपल’

पिछले साल सगाई करने के बाद दोनों ने सोशल मीडिया पर मिनी कपल नाम से अकाउंट बनाया। यहां दोनों अपनी फोटो और वीडियो शेयर करने लगे। लोगों ने इस मिनी कपल को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here