Rajasthan: भरतपुर में चार्टर्ड विमान क्रैश, गिरते ही लगी आग, राख का ढेर बना, दो लोगों के सवार होने की आशंका

0
41
हेलीकॉप्टर क्रैश

हेलीकॉप्टर क्रैश
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर जिले के उच्चैन क्षेत्र में शनिवार सुबह भारतीय वायु सेना का मिग विमान क्रैश हो गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत स्थानीय पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गया। वायु सेना के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। संभावना जताई जा रही है कि यह विमान उत्तर प्रदेश के आगरा वायुसेना स्टेशन से उड़ान भरा था। फिलहाल, वायु सेना हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया, हादसा होने की सूचना मिली है। पता लगाया जा रहा है कि कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। नगला बीजा के ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे अचानक से आसमान में से लहराता हुआ एक फाइटर प्लेन आबादी के बाहर गांव के खेतों में गिर गया। प्लेन क्रैश की आवाज से पूरे गांव में हड़कंप मच गया। गांव के सैकड़ों लोग घटनास्थल पर जमा हो गए। गांव के बाहर जगह-जगह प्लेन के टुकड़े बिखर गए।

उधर, सूचना पाकर स्थानीय प्रशासन और पुलिस भी मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने बताया कि प्लेन क्रैश के मलबे में कहीं भी पायलट या अन्य घायल नजर नहीं आया। ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि दुर्घटना से पहले पायलट, प्लेन से सुरक्षित बाहर निकल गया होगा। हालांकि, इस पूरी घटना को लेकर अभी तक रक्षा विभाग या हवाई सेना की ओर से कोई भी आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। डिफेंस पीआरओ कर्नल अमिताभ शर्मा ने बताया कि हादसा होने की सूचना मिली है लेकिन अभी तक यह पता नहीं चला है कि कौन सा विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वायु सेना की ओर से जानकारी मिलने पर ही कन्फर्म किया जाएगा।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here