PM Modi Live: पीएम मोदी पहुंचे उदयपुर, मालासेरी में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव में होंगे शामिल

0
14

11:38 AM, 28-Jan-2023

मालासेरी में उमड़ा सैलाब
– फोटो : Amar Ujala Digital

धर्मसभा में प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली ने दी प्रस्तुति

सवाई भोज के महंत सुरेश दास व मालासेरी मंदिर के पुजारी हेमराज पोसवाल की मौजूदगी में शुरू हुई धर्मसभा में प्रसिद्ध भजन गायक प्रकाश माली देवनारायण भगवान के भजनों की प्रस्तुति दे रहे हैं। मंच पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल व भाजपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका गुर्जर भी मौजूद है। प्रधानमंत्री धर्मसभा में देवनारायण कॉरिडोर अथवा देवनारायण सर्किट की घोषणा कर सकते हैं।

सुबह से ही देश भर से हजारों की तादाद में लोगों का पहुंचना अभी तक जारी है। आयोजकों की ओर से तीन लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की है। रात को यहां जागरण के कार्यक्रम में भी हजारों लोग पहुंच गये है। सुबह से ही उन सभी के लिए सामूहिक पंगत लगाकर प्रसादी का कार्यक्रम शुरू किया गया है। 

11:33 AM, 28-Jan-2023

मालासेरी में उमड़ा सैलाब
– फोटो : Amar Ujala Digital

मालासेरी में उमड़ा सैलाब, मंदिर में धर्मसभा प्रारंभ, पीएम का इंतजार

भीलवाड़ा जिले के मालासेरी में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव को लेकर मालासेरी में उत्साह का माहौल बना हुआ है। यहां पर धर्मसभा प्रारंभ हो चुकी है। श्रीविष्णु महायज्ञ का आयोजन भी हो रहा है। आज सुबह मंदिर पर कलश शिखर भी पुजारी हेमराज पोसवाल की अगुवाई में चढ़ाया गया।कुछ ही समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर से मालासेरी पहुंचने वाला है। यहां उनका महायज्ञ में आहुति देने के साथ ही भगवान देवनारायण का दर्शन कर आशीर्वाद लेने व धर्मसभा को संबोधित करने का कार्यक्रम है।

10:44 AM, 28-Jan-2023

PM Modi Live: पीएम मोदी पहुंचे उदयपुर, मालासेरी में भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव में शामिल होने के लिए 10:30 पर  उदयपुर पहुंचे। उदयपुर के हवाई अड्डे पर सांसद सीपी जोशी ने व जन प्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया।  

प्रधामंत्री मोदी यहां से प्रातः 11 बजे करीब भीलवाड़ा जिले के आसींद विधानसभा क्षेत्र के मालासेरी डूंगरी देवनारायण मंदिर पहुंचेंगे। उनकी यात्रा की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सुरक्षा एजेंसियां पहले ही सभी बंदोबस्त कर चुकी हैं।

केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 28 जनवरी को प्रातः 9:20 बजे पर नई दिल्ली से विशेष विमान से प्रस्थान कर 10:30 पर उदयपुर पहुंचना तय हुआ था। यहां से हेलीकॉप्टर से 11:25 बजे पर मालासेरी जाएंगे। 11:30 से 12:45 बजे तक प्रधानमंत्री मोदी भगवान देवनारायण के 1111वें अवतरण महोत्सव में रहेंगे तथा एक बजे वहां से हेलीकॉप्टर से उदयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल शुक्रवार को सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता के दौरान प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की जानकारी दी थी।

मोदी मालासेरी में नीम का पौधा भी रोपित करेंगे

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी मालासेरी में नीम का पौधा भी रोपित करेंगे तथा वहां पर चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ में आहुति भी देंगे उसके बाद भगवान देवनारायण भगवान के 1111वें अवतरण दिवस पर भगवान के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इसके बाद वहां पर आयोजित धर्मसभा को संबोधित करेंगे। मंत्री मेघवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की यह यात्रा धार्मिक है, इसका राजनीति से कोई लेना देना नहीं है। अगले चुनावों से इस यात्रा को जोड़कर नहीं देखना चाहिए। उन्होंने जोर देकर कहा कि मालासेरी जैसे देश के महत्वपूर्ण धार्मिक स्थान देश की सांस्कृतिक धरोहर है। इनके विकास व उत्थान के प्रस्ताव तैयार होते है।

पीएम से मालासेरी के विकास की उम्मीद

मालासेरी के विकास व उत्थान के भी प्रस्ताव तैयार हुए है। प्रधानमंत्री प्रारंभ से ही सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की उन्नति में विश्वास करते हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मालासेरी के विकास की भी प्रधानमंत्री अपने भाषण में चर्चा कर घोषणा कर सकते हैं। यहां देवनारायण सर्किट की योजना के बारे में मंत्री मेघवाल ने कहा कि इसके लिए राजस्थान, गुजरात, मध्यप्रदेश के मुख्य सचिवों से वार्ता की है। सर्किट के बारे में भी कार्य होगा। मालासेरी के 10 किलोमीटर के परिधि क्षेत्र के धार्मिक स्थल सवाईभोज, मालासेरी व बक्याराणी के बारे में भी योजना तैयार हुई है।

देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु व भक्त पहुंचे

केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि मालासेरी भगवान देवनारायण जन जन के आस्था के केंद्र है। उनके 1111वें अवतरण दिवस पर मालासेरी में आयोजित अवतरण महोत्सव एवं श्री विष्णु महायज्ञ के समापन मौके पर होने वाली धर्मसभा में देश के विभिन्न भागों से श्रद्धालु व भक्त यहां पहुंच रहे हैं। प्रधानमंत्री के साथ अलग मंच पर क्षेत्र के महंतों के बैठने की व्यवस्था की है तथा दूसरी तरफ के मंच पर जनप्रतिनिधियों के बैठने की व्यवस्था होगी। भीलवाड़ा के सर्किट में मंत्री मेघवाल की पत्रकार वार्ता में भाजपा की राष्टीय सचिव अल्का गुर्जर, भाजपा जिला अध्यक्ष लादूलाल तेली व पूर्व जिला अध्यक्ष दामोदर अग्रवाल भी मौजूद रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here