Jaipur: बहू रिद्धि संग आज जयपुर से विदाई लेगा नड्डा परिवार, शादी में शरीक हुए वीवीआईपी मेहमान, देखें तस्वीरें

0
12

जयपुर के राजमहल पैलेस में हुई हरीश नड्डा की शादी में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, राज्यपाल कलराज मिश्र, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री हरीश चौधरी, बीजेपी के केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, उपनेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़, बीजेपी सांसद दीया कुमारी, सीपी जोशी, दुष्यंत सिंह, घनश्याम तिवाड़ी, रामचरण बोहरा, बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, विधायक नरपत सिंह राजवी शामिल हुए। सभी नेताओं ने हरीश और रिद्धि को शादी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही जेपी नड्डा को भी बेटे की शादी की बधाई दी।

नड्डा फैमिली का ऐसा रहा ड्रेस अप

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बेटे हरीश की शादी के मौके पर ब्लैक सूट पहनकर सिर पर केसरिया साफा बन्धवाया। उनकी धर्मपत्नी मल्लिका ने रेड और गोल्डन कलर में पैरेट डिजाइन वाला बेस पहना, जबकि वर हरीश नड्डा ने ऑफ व्हाइट कलर की डिज़ाइनर शेरवानी के साथ ही सिर पर सुर्ख लाल साफा बांधा। गले में लाल माणिक्य स्टाइल की मोटी माला और ब्लैक शूज़ पहने। वधू रिद्धि राजस्थान में ट्रेडिशनल रूप से पहने जाने वाला ‘ रेड बेस ‘ पहने हुए नज़र आईं। हरीश नड्डा जब बारात लेकर ‘विंटेज कार’ में विवाह स्थल राजमहल पैलेस पहुंचे, तो इस बीच बारात में जमकर डांस हुआ।

 

शादी से पहले अनुराधा पौडवाल का गीत संगीत प्रोग्राम

शादी समारोह के तीन दिन के फंक्शन में बॉलीवुड की पार्श्व गायिका अनुराधा पौडवाल के संगीत का प्रोग्राम भी रखा गया। इसमें उन्होंने सुंदर गीत और भजन गाकर सभी मेहमानों को अपनी आवाज़ मंत्र मुग्ध कर दिया। शादी में आई महिलाओं ने अलग-अलग ग्रुप में उनके साथ सेल्फी भी खिंचवाई।

आज विदाई

आज जयपुर के राजमहल पैलेस में शादी सम्पन्न होने के बाद नड्डा परिवार बहू रिद्धि के साथ जयपुर से विदाई लेगा। जयपुर के होटल कारोबारी रमाकांत शर्मा का परिवार बिटिया रिद्धि को खूब सारी दुआएं और आशीर्वाद देकर विदा करेगा। नड्डा परिवार का अब जयपुर से रिश्ता बन गया है, इसलिए उनका यहां आना-जाना लगा रहेगा। 

28 को हिमाचल, पांच फरवरी को दिल्ली में रिसेप्शन

28 जनवरी को हिमाचल के बिलासपुर में विजयपुर गांव में पैतृक निवास पर दिन में आशीर्वाद समारोह, और वर वधू का स्वागत कार्यक्रम प्रीति भोज के साथ रखा गया है। पांच फरवरी को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन होगा, जिसमें पीएम नरेंद्र मोदी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और जानी-मानी हस्तियां शिरकत करेंगे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here