Ajmer: गरीब नवाज के उर्स के मौके पर अभिनेत्री सोनिया शर्मा ने दरगाह में चढ़ाई चादर, ‘पठान’ के लिए मांगी दुआ

0
18
अभिनेत्री सोनिया शर्मा

अभिनेत्री सोनिया शर्मा
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ख्वाजा साहब के 811वें उर्स की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें देश के कोने-कोने से जायरीन गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दे रहे हैं और अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर दुआएं मांग रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ओर से मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर हाजिरी दी गई। अभिनेत्री सोनिया शर्मा ने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर हाजिरी देकर देश-दुनिया में खुशहाली के लिए दुआएं की।

चादर पेश करने के बाद अभिनेत्री सोनिया ने मीडिया से कहा कि वह स्वयं को खुशनसीब मानती हैं कि उनको गरीब नवाज के दरबार में बॉलीवुड की चादर लाने का मौका मिला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजकल जो बॉलीवुड का हाल चल रहा है उसको देखते हुए उन्होंने पूरे बॉलीवुड की तरक्की एवं कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म “पठान” को विवादों से दूर रख फिल्म की कामयाबी के लिए प्रार्थना की है।

इन किरदारों में नजर आई हैं सोनिया

उन्होंने कहा कि तेनाली रामा वीर शिवाजी और गणेशा शो में काम किया है। वहीं पूर्व में जिंदगी मुंबई, पगले आजम, लव जाने अनजाने में काम किया है। सोनिया ने करियर की कामयाबी के लिए भी ख्वाजा साहब से विशेष प्रार्थना की। दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बॉलीवुड की चादर पेश करवाकर कलाकारों की दस्तारबंदी कर तबर्रूक भेंट किया। इस दौरान कव्वाल मेहराज वारसी एंड ब्रदर्स ने एक से एक सूफियाना कलाम पेश किए जिस पर बॉलीवुड के सितारे व अन्य झूमते रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here