Rajasthan: कल 13वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस, ‘मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’, थीम पर होगा समारोह

0
10
सांकेतिक तस्वीर।

सांकेतिक तस्वीर।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में मुख्य सचिव उषा शर्मा विशिष्ट अतिथि होंगी।  प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रवीण गुप्ता ने बताया कि इस साल भारत निर्वाचन आयोग ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस की थीम ’’मतदान जैसा कुछ नहीं, मतदान जरूर करेंगे हम’’ रखी है। 

उन्होंने बताया कि निर्वाचन विभाग के राज्य निर्वाचन आईकॉन भी इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। प्रदेश के सभी जिलों में भी उत्साह के साथ प्रोग्राम होंगे। पिछले 2 साल से राष्ट्रीय मतदाता दिवस ऑनलाइन आयोजित किया जा रहा है। इस बार यह कार्यक्रम भव्य रूप से मनाया जाएगा। 

मतदान योग्य नागरिकों का वोटर लिस्ट में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन होगा सुनिश्चित

प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया राष्ट्रीय मतदाता दिवस का प्रमुख उद्देश्य वोटर लिस्ट में रजिस्ट्रेशन के लिए योग्य सभी नागरिकों का वोटर लिस्ट में 100 प्रतिशत रजिस्ट्रेशन और चुनाव में भागीदारी सुनिश्चित कराना है।

200 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 20 लाख नए वोटर्स के नाम जोड़े

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि निर्वाचन विभाग ने पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान राज्य के सभी 200 विधानसभा क्षेत्रों में लगभग 20 लाख नए मतदाताओं के नाम जोड़े हैं। महिला मतदाताओं के राजिस्ट्रेशन में 2.52 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।  4 करोड़ 9 लाख से ज्यादा मतदाताओं ने अपना ईपिक कार्ड आधार से लिंक करवा लिया है। प्रदेश में वर्तमान में कुल मतदाताओं की संख्या 5 करोड़ 15 लाख 91हजार 929 है। विशेष योग्यजन, ट्रांसजेंडर, घुमन्तु जनजाति और कमजोर जनजाति समूह के मतदाता भी विशेष कैम्प लगाकर रजिस्टर्ड किए गए हैं। 

 

राज्य स्तरीय समारोह होगा खास 

गुप्ता ने बताया कि राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्यस्तरीय समारोह में मतदाता जागरूकता प्रदर्शनी लगाई जाएगी। जिसका उद्घाटन राज्यपाल करेंगे। इस प्रदर्शनी में आजादी से लेकर अब तक के निर्वाचन के सफर को दर्शाया जाएगा। साथ ही प्रदेश  में हुए उप चुनावों, दिव्यांगजन, ट्रांसजेण्डर, युवाओं की निर्वाचन में बढ़ती भागीदारी को दिखाया जाएगा। प्रदर्शनी में वोटर हैल्पलाईन एप के ज़रिए मतदाता पंजीकरण की प्रक्रिया को भी समझाया जाएगा। 

समारोह में राज्यपाल संविधान की उद्देशिका और मूल कर्तव्यों की शपथ पढवाएँगे।  कार्यक्रम में मतदाता जागरूकता शपथ भी ली जाएगी। मतदाता दिवस की थीम पर आधारित पोस्टर का विमोचन भी राज्यपाल करेंगे और नव मतदातओं को ईपिक कार्ड दिए जाएंगे। वोटर हैल्पलाइन एप तथा सक्षम एप पर आधारित वीडियो फिल्म को भी प्रदर्शित किया जाएगा।  भारत निर्वाचन आयोग  ’’मैं भारत हूं’’ गीत भी जारी करेगा।

राज्य स्तरीय समारोह में जिला निर्वाचन अधिकारी और जयपुर कलेक्टर प्रकाश राजपुरोहित मौजूद रहेंगे।  साथ ही राज्य प्रशासन, राज्य निर्वाचन आयोग, कॉरपोरेट्स, स्वयंसेवी संगठनों, एनएसएस, एनवाईके, एनसीसी, स्काउट गाइड,  स्कूल-कॉलेज के छात्रों को भी आमंत्रित किया गया है। 

उत्कृष्ट काम करने वाले 29 अधिकारी और कर्मचारी होंगे सम्मानित

राज्य में निर्वाचन संबंधी गतिविधियों में विशेष योगदान देने और बेस्ट इलेक्टोरल प्रैक्टिसेज के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी, उप जिला निर्वाचन अधिकारी, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, पर्यवेक्षक, बूथ लेवल अधिकारी और अन्य श्रेणी के 29 अधिकारियों- कर्मचारियों को राज्य स्तरीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here