Rajasthan: विद्या संबल योजना में गेस्ट फैकल्टी आरक्षण को लेकर सदन में खींचतान, सवालों में घिरे शिक्षा मंत्री

0
26
राजस्थान बजट सत्र

राजस्थान बजट सत्र
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

विद्या संबल योजना में स्कूलों में गेस्ट फैकेल्टी टीचर लगाने में आरक्षण नियमों के प्रावधान का पालन नहीं करने संबंधित सवाल पर शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला सदन में घिर गए। कांग्रेस विधायक इंदिरा मीणा ने एक के बाद एक तीन सवालों की झड़ी लगा दी। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि इसमें एससी-एसटी के आरक्षण का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। कार्मिक विभाग के पत्र और नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान किया जाना चाहिए। विधायक इंदिरा मीणा ने कहा इस तरह अस्थाई आधार पर शिक्षकों की भर्ती कर ली जाती है। उसके बाद में वह शिक्षक परमानेंट करने की मांग भी करने लगते हैं। ऐसे में एससी-एसटी वर्ग का अधिकार छिन जाता है, क्या ऐसा सरकार को नहीं लगता?

शॉर्ट टर्म शिक्षक, वित्त विभाग के निर्देश, इसलिए आरक्षण नहीं लागू

मंत्री बीडी कल्ला ने जवाब देते हुए कहा कि शिक्षा संबल योजना के तहत बेहद शॉर्ट टर्म के लिए यह शिक्षक लगाए जाते हैं। प्रति पीरियड के हिसाब से 300-350 रुपये उन्हें दिया जाता है। वित्त विभाग से राय ली गई थी। वित्त विभाग के निर्देश पर ही गेस्ट फैकेल्टी टीचर लगाए जा रहे हैं। यह पूर्णकालिक शिक्षक नहीं हैं, जब नियमित भर्ती से शिक्षक मिल जाएंगे, तो इन हटा दिया जाएगा। इसलिए इसमें आरक्षण का प्रावधान नहीं रखा गया है।

14 नवंबर से शिक्षक लगाने की योजना स्थगित, बच्चों की पढ़ाई का क्या होगा?

नेता प्रतिपक्ष गुलाबचन्द कटारिया ने भी सवाल पूछा कि विद्या संबल योजना स्थाई पोस्ट जहां खाली है, वहां शिक्षक लगाए जाने की स्कीम है। अक्टूबर में आवेदन मांगे और सात नवम्बर 2022 तक इसमें आवेदन देने का समय दिया गया। फिर 14 नवम्बर को इसे स्थगित कर दिया गया। बड़ी संख्या में आवेदन आए। कितने आवेदन वेटिंग में पड़े हैं और क्यों नवम्बर से जनवरी तक इसे स्थगित किया गया है। बच्चों की शिक्षा का क्या होगा?

शिक्षा मंत्री डॉ. कल्ला ने कहा कि गेस्ट फैकल्टी योजना को कुछ समय के लिए स्थगित किया गया है। इसे रद्द नहीं किया है। आरक्षण का प्रावधान करने को लेकर पत्र मिला था। जिसे दिखवाने के लिए कुछ समय के लिए योजना स्थगित की गई।

स्पीकर सीपी जोशी को करना पड़ा हस्तक्षेप

मंत्री के जवाब से संतुष्ट होकर नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया ने अध्यक्ष सीपी जोशी से कहा कि स्पीकर महोदय अब आप ही हमें प्रोटेक्ट कीजिए। इस पर स्पीकर सीपी जोशी ने हस्तक्षेप कर कहा कि शिक्षकों के खाली पदों को गेस्ट फैकल्टी से भरने की योजना सिरे नहीं चढ़ी। आप संविदा पर भर्ती करना चाहते हैं या केवल गेस्ट फैकल्टी पर। सालभर तक विद्या संबल योजना में पद नहीं भरने से बच्चों की पढ़ाई नहीं हो रही है। इसकी व्यवस्था करें।

शिक्षा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला ने कहा कि अब आगे से स्कूल प्रिंसिपल के स्तर पर गेस्ट फैकल्टी लगाए जा सकेंगे। प्रिंसिपल को गेस्ट फैकल्टी लगाने का अधिकार दिया जाएगा। इस ओर स्पीकर सीपी जोशी ने फिर कहा कि मंत्रीजी इससे फिर दिक्कत आएगी। आप स्कूल प्रिंसिपल को अधिकार देते हैं, तो उसमें आरक्षण का प्रावधान लागू करने के लिए कहिए। वरना फिर यही शिकायत आएगी। रोटेशन से शिक्षकों को लिया जाए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here