Rajasthan: भाग्यश्री बदल रहीं ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य, आदिवासी- मुस्लिम सहित 2200 बेटियों का संवारा भविष्य

0
26

राजस्थान की बेटी भाग्यश्री सैनी शिक्षा की अलख जगाकर बेटियों को मुख्यधारा लाने का प्रयास कर रहीं हैं। भाग्यश्री सैनी हजारों ड्रॉपआउट बेटियों का भाग्य बदल रही है। जिन बेटियां ने सालों पहले जीवन की विपरीत परिस्थितियों में स्कूल छोड़ दिया था, उनके लिए भाग्यश्री एक उम्मीद की किरण है। वुमन एंड चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट  भाग्यश्री सैनी ‘राजस्थान अनसंग स्टार्स’ अभियान चला रही हैं। जिसके तहत वे अब तक 2200 आदिवासी- मुस्लिम और अन्य बेटियों का भविष्य संवार चुकी हैं।

झुंझुनू जिले की रहने वाली भाग्यश्री सैनी जयपुर में रहती हैं। वे डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, जालौर, अजमेर, जयपुर की ड्रॉपआउट बेटियों को फ्री में शिक्षा दे रही हैं। भाग्यश्री सैनी के अनसंग स्टार्स अभियान से डॉक्टर, वकील, शिक्षाविद और अन्य स्वयंसेवक भी जुड़े हुए हैं, जो बेटियों को नि:शुल्क पढ़ाते हैं। सभी का मकसद है कि बेटियां शिक्षित होने के साथ-साथ जागरूक हो जिससे वे अपने जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें। 

अभियान की फाउंडर भाग्यश्री बताती हैं कि एक असाइनमेंट के दौरान वो इन ड्रॉपआउट बेटियों से पहली बार मिली थी और तब इनके जीवन की परिस्थितियों को देखकर उन्हें यह समझ आया कि ये बेटियां भी किसी सूरज से कम नहीं है। जिसके बाद उन्होंने अनसंग स्टार्स अभियान शुरू किया और घर-घर जाकर शिक्षा की अलख जगाई। उनका फोकस आदिवासी और अल्पसंख्यक मोहल्ले में जाकर ड्रॉपआउट बेटियों को इकट्ठा कर उन्हें पढ़ाना है।

भाग्यश्री बताती है कि इस दौरान उन्हें कई समस्याओं का भी सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी। आज उनकी ड्रॉपआउट बेटियां 11वीं में गणित और कॉमर्स विषय लेकर अपनी पढ़ाई को आगे बढ़ा रही हैं। अभियान के तहत लंकापूरी की रहने वाली मदीना आज ग्रेजुएशन कर रही है जो कई साल पहले पढ़ाई छोड़ चुकी थी। भाग्यश्री सैनी कहती हैं कि बेटियों को मौका मिले तो वो  अपने सपनों पूरे करने से पीछे नहीं हटती हैं।

भाग्यश्री सैनी कहती हैं कि उनके अभियान का मुख्य लक्ष्य बेटियों का सर्वांगीण विकास करना है। वे बेटियों को जागरूक कर समाज की मुख्यधारा से जोड़ना चाहती हैं, ताकि वे जीवन में आत्मनिर्भर बन सकें और अपने लिए आवाज उठा सकें। बेटियों को आगे बढ़ाने के लिए राजस्थान अनसंग स्टार्स स्कॉलरशिप भी दी जाती है। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here