Rajasthan: BJP अध्यक्ष नड्डा राजस्थान से फिर ले जाएंगे बहू, 25 जनवरी को जयपुर की रिद्धि से बेटे हरीश की शादी

0
12
जेपी नड्डा उऩकी धर्मपत्नी मल्लिका और दोनों बेटों हरीश और गिरीश

जेपी नड्डा उऩकी धर्मपत्नी मल्लिका और दोनों बेटों हरीश और गिरीश
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का 23 जनवरी से जयपुर दौरा उनके और पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए दो बड़ी खुशियों का गवाह बनेगा। 23 जनवरी की शाम प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद जेपी नड्डा अगले तीन दिन जयपुर में ही स्टे करेंगे। उनके बेटे हरीश की शादी जयपुर की रिद्धि से हो रही है। इसलिए 25 जनवरी तक नड्डा अपने बेटे हरीश की वेडिंग सेरेमनी के फंक्शंस अटैंड करेंगे। 26 जनवरी को जयपुर से उनका परिवार बहू रिद्धि के साथ ही विदाई लेगा।

राजमहल पैलेस में ‘हरीश WEDS रिद्धि’ रॉयल वेडिंग

25 जनवरी को जेपी नड्डा के बेटे हरीश की शादी रॉयल अंदाज में जयपुर के ‘राजमहल पैलेस होटल’ में होगी। इसलिए 23 जनवरी की शाम बीजेपी कार्यसमिति की बैठक के बाद नड्डा तीन दिन जयपुर में शादी समारोह की रस्मों को अटैंड कर पिता और समधि का फर्ज निभाएंगे। 23 से 25 जनवरी तक उनका जयपुर में ही ठहरने का प्रोग्राम है। 25 जनवरी को नड्डा के बेटे ‘हरीश’ की शादी जयपुर की ‘रिद्धि’ से है।

होटल इंडस्ट्री बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी हैं रिद्धि

रिद्धि जयपुर के एक होटल ग्रुप से जुड़े नामी बिजनेसमैन रमाकांत शर्मा की बेटी और उमा शंकर शर्मा की पोती हैं। 24 और 25 जनवरी को शादी समारोह की अलग-अलग रस्में होंगी। 25 जनवरी की शाम वेडिंग सेरेमनी है। शाम पौने 7 बजे से बारात स्वागत का कार्यक्रम रखा गया है। जबकि रात 8 बजे से वेडिंग रिसेप्शन कार्यक्रम रहेगा। देर रात तक शादी का जश्न और डिनर पार्टी का प्रोग्राम है।

कई नेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शादी में करेंगी शिरकत

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के छोटे बेटे हरीश की शादी में कई राजनेता, बिजनेसमैन और हस्तियां शिरकत करने जयपुर आएंगी। राजस्थान बीजेपी के सीनियर लीडर शादी में आएंगे। प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, प्रभारी अरुण सिंह, संगठन महामंत्री चंद्रशेखर, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, सांसद दीया कुमारी, नेता प्रतिपक्ष गुलाबचंद कटारिया, उपनेता राजेंद्र राठौड़, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र सिंह यादव, अर्जुनराम मेघवाल, कैलाश चौधरी, केंद्रीय चुनाव समिति सदस्य ओम प्रकाश माथुर, विधायक वासुदेव देवनानी, मदन दिलावार, अनिता भदेल के अलावा सांसद किरोड़ीलाल मीणा, सीपी जोशी, बालकनाथ, सुमेधानंद सरस्वती समेत कई सांसद, नेता और राजनीतिक हस्तियां, बिजनेसमैन शादी में शरीक होंगे।

शादी के दौरान वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जयपुर कमिश्नरेट पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए जाएंगे। जयपुर में हो रही इस शादी में राजस्थान के हनुमानगढ़ के अलावा हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, मुम्बई से कई गेस्ट शादी अटैंड करने जयपुर आएंगे। सूत्रों के मुताबिक शादी समारोह के बाद दिल्ली में भी एक कार्यक्रम अलग से आशीर्वाद समारोह का रखा जाएगा।

नड्डा के दोनों बेटों की राजस्थान में शादी

खास बात यह है कि जेपी नड्डा के दोनों बेटों की शादी का नाता राजस्थान से जुड़ा है। इससे पहले फरवरी 2020 में जेपी नड्डा के बड़े बेटे गिरीश नड्डा की शादी हनुमानगढ़ के रहने वाले कारोबारी अजय ज्याणी की बेटी प्राची से हो चुकी है। पुष्कर में गुलाब बाग पैलेस में हिमाचली और राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी हुई थी। इस शादी के बाद भी दिल्ली में अलग से रिसेप्शन रखा गया था। राजस्थान से विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में पैतृक निवास में वधू को गृहप्रवेश करवाया गया था, जिसके बाद रिश्तेदार, सगे संबंधियों और नेताओं के लिए खास धाम का आयोजन किया गया था।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here