Rajasthan: टक्कर के बाद दो ट्रकों में लगी आग, दो घंटे बाद पाया गया काबू, जिंदा जलने से चालक की मौत

0
17
हादसे के बाद लगी आग।

हादसे के बाद लगी आग।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के सिरोही जिले से गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग दिल्ली से कांडला पर दो ट्रकों की टक्कर हो गई। हादसे के बाद ट्रक के केबिन में भयानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर दिया। जिसके कारण ट्रक ड्राइवर केबिन में जिंदा चल गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिन ट्रकों में हादसा हुआ है उनमें से एक गुजरात की ओर जा रहा था वहीं दूसरा शिवगंज की तरफ से आ रहा था।

हादसे की सचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने बचाव कार्य शुरू किया। करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ट्रक में जिंदा जिले ड्राइवर के शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, घायलों को सिरोही के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here