
फरियादी महिला से बदतमीजी
– फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
राजस्थान की महिला एवं बाल विकास मंत्री ममता भूपेश के आवास पर जनसुनवाई में अपनी फरियाद लेकर आई एक महिला को धक्के देकर बाहर करने का एक वीडियो सामने आया है। इस घटना के सामने आने के बाद भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए भाजपा ने कहा कि यह कांग्रेस सरकार और उसके मंत्रियों के कामकाज को दिखाता है।
वायरल वीडियो में महिला कुछ कहती दिख रही है। इसके बाद एक पुरुष स्टाफ सदस्य उसे धक्के देकर आवास से बाहर निकालता दिख रहा है। इस घटना के बाद मंत्री भूपेश से बात करने की कोशिश की गई, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
बच्ची के सामने महिला को दिए धक्के
भाजपा ने ट्वीट किया कि “अहंकारी” कांग्रेस का आखिरी दिन अब दूर नहीं है। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी घटना की निंदा की है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि मंत्री ममता भूपेश के पास फरियाद लेकर आई एक महिला को उसकी बेटी के सामने धक्का देकर निकाला गया। ये बहुत ही शर्मनाक है। वहीं, जोधपुर से सांसद ने लिखा कि इस सरकार को लगता है कि महिलाएं “आवाज उठाती हैं तो अपनी हदें पार कर जाती हैं। केंद्रीय मंत्री ने भी घटना की निंदा करते हुए कहा कि ये लोग गरीब की बेटियों को दोयम दर्जे का नागरिक मानते हैं। यही कारण है कि राज्य में महिलाओं के खिलाफ बर्बरता की कोई सीमा नहीं है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















