Bikaner: ऊंटगाड़ी पर चर्चा, पूनिया बोले- बार्डर तक फैली युवाओं में बेरोजगारी और पेपर लीक की तकलीफ

0
11
ऊंटगाड़ी पर चर्चा करते सतीश पूनिया

ऊंटगाड़ी पर चर्चा करते सतीश पूनिया
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने ऊंटगाड़ी पर बैठकर बॉर्डर के पास बीकानेर के गांवों की सड़कों पर सफर किया। खेत खलिहान देखे और किसानों का हाल चाल पूछे। पीएम मोदी के आह्वान पर बीजेपी को बॉर्डर इलाके के लोगों से जोड़ने के लिए चलाए गए वाइब्रेंट बॉर्डर विलेज प्रोग्राम के तहत यह दौरा रहा। सतीश पूनिया ने ऊंट गाड़ी पर सवारी के दौरान युवा राजेंद्र से बातचीत की। जिसने बताया कि प्रदेश में परीक्षाओं के पेपर लीक के कारण उन्हें बहुत तकलीफ है। उन्होंने ऊंट गाड़ी वाले और युवा राजेंद्र से रास्ते में काफी देर बातचीत की। इलाके की कठिनाइयों और नई पीढ़ी के सामने चुनौतियों को समझा।

रीट की चीट की तकलीफ

पूनिया ने वीडियो संदेश में कहा कि इस युवक राजेंद्र को भी रीट की चीट की तकलीफ है। बॉर्डर के गांव के व्यक्ति को भी बेरोजगारी और पेपर लीक की तकलीफ है। हालांकि रेतीली माटी की खूबी है कि यहां के लोग प्रतिकूल परिस्थिति में भी यहां रहते हैं। सतीश पूनिया बोले कि ऊंट दुनिया में ऐसा प्राणी है, जो संयम के साथ चुनौतियों का सामना करता है। इसे रेगिस्थान का जहाज कहा जाता है। अच्छी बात यह है कि किसान भाई आज भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

ठंड से फसल खराबे का मुआवजा जरूर दे सरकार

सतीश पूनिया ने आज की सर्द रात सीमावर्ती गांव बीकानेर के कालूवाला में गुजारी। तो सुबह उठकर खेत-खलिहान में भी पहुंचे और किसानों से संवाद किया। किसान अल्केश ने बताया कि सरसों की फसल कड़ाके की सर्दी के कारण पूरी तरह खराब हो चुकी है। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष पूनिया ने कहा कि मेरा आग्रह है कि ठंड के कारण फसल खराबे से किसानों को जो नुकसान हुआ है, उसकी सुध प्रशासन और सरकार को लेनी चाहिए। गिरदावरी करवाकर किसानों को मुआवजा जरूर देना चाहिए।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here