Sriganganagar: ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ में मुख्यमंत्री ने मत्था टेका, प्रदेश के भले के लिए की अरदास

0
17
ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़

ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़
– फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार सुबह श्रीगंगानगर जिले के रायसिंहनगर क्षेत्र में ऐतिहासिक गुरुद्वारा बुड्ढाजोहड़ (डाबला) में मत्था टेका। उन्होंने प्रदेशवासियों के भले के लिए अरदास की। इस अवसर पर गुरुद्वारे के हैड ग्रंथी द्वारा गहलोत एवं पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा सहित अन्य को सरोपा भेंट किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस तरह से गुरु घर में सदियों से लंगर की परंपरा चली आ रही है, उसी तरह ‘कोई भूखा नहीं सोए’ संकल्प के साथ राज्य सरकार इंदिरा रसोई के माध्यम से सिर्फ आठ रुपये में जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध करा रही है। 

नानक देव और गुरु गोविंद सिंह के आदर्शों पर चलने का आह्वान

उन्होंने श्री गुरु नानक देव और श्री गुरु गोविंद सिंह को याद करते हुए प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। गहलोत ने गुरुद्वारे में बैठकर गुरु जस का गान सुना और सरोवर का निरीक्षण भी किया। इस अवसर पर श्रीकरणपुर विधायक गुरमीत सिंह कुन्नर, पूर्व सांसद शंकर पन्नू, भरत राम, पूर्व विधायक सोहन नायक तथा रायसिंहनगर पंचायत समिति प्रधान सुनीता गोदारा सहित अन्य जनप्रतिनिधि और आमजन उपस्थित रहे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here