Rajasthan: श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकला सात करोड़ का खजाना, दानपात्र से विदेशी करेंसी भी मिली

0
16
सोमवार से फिर शुरू होगी नोटों की गिनती।

सोमवार से फिर शुरू होगी नोटों की गिनती।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी मंदिर में चतुर्दशी के अवसर पर खोले गए भंडार से प्रथम गणना में 6 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकली है। इधर, अमावस्या का मासिक मेला भी आज लगा हुआ है। जहां सैकड़ों श्रृद्धालुओं का भीड़ उमड़ी है। 

दरअसल, शुक्रवार को राजभोग आरती के बाद सांवलियाजी मंदिर का भंडार (दानपेटी) खोला गया। नोटों की पहली गणना में 6 करोड़ 93 लाख 50 हजार रुपये की राशि निकली है। गिनती के दौरान मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष भेरू लाल गुर्जर, भदेसर तहसीलदार गुणवंत लाल माली, मंदिर मंडल बोर्ड के सदस्य अशोक शर्मा, संजयकुमार मण्डोवरा, श्रीलाल पाटीदार, शंभू लाल सुथार, भेरुलाल सोनी, प्रशासनिक अधिकारी नंदकिशोर टेलर, कैलाश चंद्र दाधीच, कालूलाल तेली, लहरी लाल गाडरी व महावीर सिंह सहित सांवलियाजी मंदिर के कार्मिक तथा बैंक कर्मी उपस्थित थे। 

दान पात्र निकली बाकी राशि को आठ बोरों में भरकर रखा गया है। इसकी गणना एक बार फिर सोमवार से शुरू की जाएगी। सांवलियाजी मंदिर के भंडार से विदेशी करेंसी भी निकली है। जिसमें इंग्लैंड के 200 से ज्यादा पॉडं भी बताएं जा रहे हैं। इसके अलावा दिनार सहित अन्य करंसी भी भंडार से प्राप्त हुई हैं। 

अनगढ़ बावजी का भी खोला गया भंडार

संत शिरोमणि अमरा भगत की तपोस्थली अनगढ़ बावजी का भंडार अमरा भगत सेवा संस्थान के अध्यक्ष रतन लाल गाडरी की उपस्थिति में खोला गया। जिसमें से 3 लाख 84 हजार 425 की नगदी प्राप्ति हुई है। इस मौके पर संस्थान के सचिव भेरू लाल गाडरी, टोडूराम गाडरी, करेडिया सरपंच कालू राम गाडरी, सुरेश चंद्र, उदय राम, अमरचंद, माधव लाल, भेरुलाल, पुजारी मांगीलाल एवं समाज के वरिष्ठ भी उपस्थित थे। 

सांवलियाजी चौराहा स्थित प्राकट्य स्थल मंदिर के भंडार से 38 लाख 87 हजार 495 रुपए की राशि प्राप्त हुई है। वहीं ऑनलाइन 7 लाख 4 हजार 49 रुपए और कार्यालय में 78 हजार 751 रुपए की राशि अलग से प्राप्त हुई है। यह जानकारी मंदिर मंडल के मुख्य निष्पादन अधिकारी प्रहलादराय सोनी ने दी। 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here