Rajasthan: पायलट की अपनी ही सरकार को सलाह, अभी भी वक्त है, भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई करें तो बेहतर होगा

0
9
सचिन पायलट

सचिन पायलट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पायलट ने कहा कि जब हम राजस्थान में सरकार में नहीं थे, तो भाजपा सरकार एक भ्रष्ट सरकार थी। हमारी बात पर लोगों ने विश्वास किया था। हमने तथ्यों के साथ बड़े आरोप लगाए और हम दिल्ली तक गए थे। खान घोटाला, कालीन घोटाला, 90 बी घोटाला, ललित मोदी के साथ बहुत सारे स्कैंडल सामने आए थे। तब हमने उसको एक्सपोज किया था। मैं उम्मीद कर रहा था कि प्रदेश में अब हमारी कांग्रेस सरकार है, तो इन बीते सालों में हम कुछ ठोस कार्रवाई करते।

कार्रवाई करने का वक्त अब आ गया

पायलट ने कहा कि हमें किसी से बदला नहीं लेना है, लेकिन जो प्रमाणित घोटाले थे, उन पर तो एक्शन करते हुए दोषियों पर कार्रवाई की होती तो बेहतर होता। अभी भी साल भर का समय है। मुझे लगता है उचित कार्रवाई होगी और जो भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, जिन पर हमने सामूहिक रूप से आरोप लगाए, उन पर कार्रवाई करने का वक्त अब आ गया है।

केंद्र बनाए एमएसपी पर फसल खरीद का कानून

पायलट ने कहा कि केंद्र ने तीन काले कानून बनाए थे। किसानों और कांग्रेस के विरोध के बाद केंद्र को आखिरकार उन कानूनों को वापस लेना पड़ा। उस समय कहा गया था कि हम किसानों के लिए कुछ ऐसे नियम-अधिकार बनाएंगे, जो उन्हें मजबूती देंगे, लेकिन दुर्भाग्यवश अब तक ऐसा कुछ किया नहीं गया है। हर किसान सम्मेलन में हमने प्रस्ताव पारित किया है कि देश के किसानों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को उठाएं और एमएसपी पर एक कानून बने, ताकि जो खाद, बीज, डीजल, पेट्रोल, ट्रैक्टर सब चीज के दाम बढ़ने से लागत बढ़ रही है और उचित मूल्य पर फसल खरीद हो नहीं रही, उससे किसानों को राहत मिले। भारत सरकार को किसानों की बेहतरी के लिए उनके खातों में 2-4 हज़ार रुपये ट्रांसफर करने की बजाय फसल का उचित मुआवजा मिले, इसका कानून बनना चाहिए। 

भारत जोड़ों के बाद ‘हाथ से हाथ जोड़ो’ कार्यक्रम

सचिन पायलट ने कहा मैंने गुरुवार को पाली जिले में दलित और आदिवासी समाज के लोगों के बीच सभा की। उनको कांग्रेस से जोड़ने का काम किया है। 20 जनवरी को आज खत्म हो रही है, उसके बाद हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा निकली जाएगी। उसमें कांग्रेस को जन-जन तक पहुंचाने का आग्रह है। हम सब मिलकर काम करें। प्रियंका गांधी भी सभी राज्यों में हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम में हिस्सा लेंगी।

युवाओं का सिस्टम में विश्वास बनाए रखना बहुत जरूरी

सचिन पायलट ने कहा मैंने आज जयपुर शहर में युवाओं का कार्यक्रम रखा है। मुझे लगता है कि युवा इस देश का भविष्य है उनको दिशा देने की ज़रूरत है और उनका हमारे सिस्टम में विश्वास भी बनाए रखना बहुत जरूरी है।

 

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here