राजस्थान कांग्रेस में फिर आएगा उबाल? सचिन पायलट ने आशोक गहलोत के खिलाफ और तीखे किए तेवर

0
13

बजट सत्र से पहले सीएम अशोक गहलोत और कांग्रेस आलाकमान के खिलाफ राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने और तीखे तेवर कर दिए हैं। किसान सम्मेलन की 5 दिन की श्रृंखला की शुरुआत करते हुए पहले ही दिन नागौर के परबतसर में पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने गहलोत सरकार को पेपर लीक मामले पर जमकर घेरा। किसानों और युवाओं के बीच पायलट ने अपने संबोधन में कहा कि, “जब परीक्षाओं का पर्चा लीक होता है, परीक्षा रद्द होती हैं, तो मन में एक पीड़ा होती है। क्योंकि हमारे किसान भाइयों के बच्चे, नौजवान सालों इंतजार करते हैं। बच्चे, उनके माता-पिता शिक्षा के लिए कितनी परेशानी झेलते हैं, छात्र अपनी परीक्षा की तैयारी के लिए दिन-रात मेहनत करते हैं।” नौजवानों में विश्वास पैदा करने के लिए सरकार को छोटे-मोटे लोगों को छोड़कर बड़े जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई करनी चाहिए।”

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here