Rajasthan: DGP मिश्रा बोले- दुष्कर्म के 41 और महिला अत्याचार के 47 फीसदी केस झूठे, रेप केस में नंबर वन है MP

0
6
डीजीपी उमेश मिश्रा ने मीडिया के सवालों के दिए जवाब।

डीजीपी उमेश मिश्रा ने मीडिया के सवालों के दिए जवाब।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान पुलिस के डीजीपी उमेश मिश्रा ने पुलिस विभाग में घूसखोरी और करप्शन पर रोक संबंधी मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए कहा- समाज के किस क्षेत्र में करप्शन नहीं है, पहले यह बताएं।  कौनसा महकमा करप्शन से छूटा है ? जो करप्शन में इन्वॉल्वड हैं,  क्या वो समाज से नहीं आते हैं ? अगर एक पुलिसकर्मी है, तो उसके पीछे उसके 10-20 परिजन भी हैं, वो समाज के ही अंग हैं। मीडिया ऐसे कह रही है कि जैसे हमारा समाज पवित्र हो गया है, तो पुलिस भी पवित्र क्यों नहीं है? अगर ये गारंटी दें कि समाज पूरी तरह करप्शन विहीन हो गया है, तो हम कह सकते हैं कि पुलिस भी करप्शन विहीन हो गई है। अगर समाज में बुराई होगी या समाज में करप्शन है, तो पुलिस भी समाज का अंग है।

सबसे ज्यादा पुलिस विभाग में होता है डिपार्टमेंटल एक्शन

डीजीपी मिश्रा ने कहा- लेकिन हमारा रेस्पॉन्स करप्शन में बहुत कठोर रहता है। एसीबी पुलिस का ही एक अंग है। एसीबी का एक्शन होता है, जो आप देखते हैं। पुलिस के पास एसीबी का पावर नहीं है, इसलिए हम एसीबी वाली कार्रवाई नहीं करते हैं।  लेकिन हमारा डिसिप्लीनरी एक्शन होता है, उसमें कहीं कोई रियायत नहीं होती है। हमारा बड़ा कठोर रूप रहता है, जो आपके सामने है। सबसे ज्यादा डिपार्टमेंटल एक्शन होता है, तो पुलिस डिपार्टमेंट में होता है।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here