Rajasthan: एक करोड़ की 50 किलो अफीम जब्त, ट्रक में छिपाकर ले जा रहे तस्कर पकड़ाए, नेटवर्क की जांच शुरू

0
10
पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्त किया।

पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्त किया।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के अजमेर जिले की मांगलियावास थाना पुलिस ने मादक पदार्थ की तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ट्रक में छिपाकर लाई जा रही 50 किलो 258 ग्राम अफीम सहित जोधपुर के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई अफीम की कीमत एक करोड़ से अधिक है। अब पुलिस आरोपियों से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये अफीम कहां से लाई गई और कहां ले जाई जा रही थी।  

अजमेर एसपी चूनाराम जाट ने बताया कि मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताडा को मुखबिर से सूचना मिली कि जयपुर से जोधपुर की तरफ ट्रक में मादक पदार्थ छिपाकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर सराधना के निकट नाकेबंदी कर ट्रक को रूकवाया गया। इस दौरान तलाशी लेने पर ट्रक की केबिन में 50 किलो 258 ग्राम अफीम मिली। पुलिस ने विजेश पुत्र मुन्नाराम विश्नोई और शैतानाराम पुत्र गिरधारी राम जाट को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच गेगल थाना प्रभारी सुनील बेडा को सौंपी गई। 

एसपी जाट ने बताया कि अफीम तस्करी का ये बड़ा मामला है। अब तक जिले में इससे बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है। मामले की जांच के लिए पुलिस मुख्यालय का सहयोग भी लिया जाएगा और तस्करों के पूरे नेटवर्क को खंगाला जाएगा। अफीम कहां से लाई गई और कहां सप्लाई होनी थी, इसकी जांच की जा रही है। 

यह थे टीम में शामिल

मादक पदार्थों की अवैध तस्करी के विरूद्ध पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर अजमेर विकास सागवान एव अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजमेर ग्रामीण वैभव शर्मा एवं वृताधिकारी वृत ग्रामीण ईस्लाम खान के सुपरविजन मांगलियावास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। टीम में मांगलियावास थाना प्रभारी सुनील ताडा, एएसआई हुकम सिंह, संजीव चारण, अरविन्द कुमार, तेजपाल सिंह, राजकुमार, दिनेश डांगा, वेद प्रकाश, लक्ष्मण राम, सतीश, मुन्नाराम रिणवां, कैलाश चन्द भाटी शामिल थे।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here