Rajasthan: ढोल की थाप पर थिरकते ऊंटों को देख देसी विदेशी पर्यटक हुए रोमांचित, देखें तस्वीरें

0
13

ढोल की थाप पर आपने इंसानों को तो नाचते देखा होगा, लेकिन ढोल की ताल पर रेगिस्तान के जहाज को आप पहली बार तस्वीर में नाचते हुए देख रहे होंगे। ढोल की थाप और उसके साथ थिरकते ऊंट के कदम को देखते ही वहां मौजूद हजारों लोगों ने इस नजारे को अपनी करतल ध्वनि से सराहा। मौका था बीकानेर में आयोजित हुए अंतरराष्ट्रीय ऊंट उत्सव का, जहां शनिवार को दूसरे दिन कैमल डांस, केमल फर कटिंग और कैमल रेस का आयोजन किया गया।

राष्ट्रीय ऊंट रिसर्च सेंटर के ग्राउंड में कैमल डांस देखने सैंकड़ों की संख्या में देसी विदेशी पर्यटक पहुंचे। इस दौरान कैमल डांस प्रतियोगिता में मालिकों ने नंबर अनुसार अपने अपने ऊंटों से डांस करवाया। बकरे के डांस ने भी पर्यटकों को काफी रोमांचित किया। 

भांगड़े की धुन पर एक पर जहां ऊंट डांस करने लगे तो वही विदेशी पर्यटक भी अपने पैरों को थिरकने से रोक नहीं पाए। जर्मनी से आई पर्यटक ने बताया की वे पहली बार भारत आई हैं। उन्होंने ऊंट को पहली बार इतने पास से देखा है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार कैमल डांस देखा है जो काफी रोमांचित करने वाला है। फेस्टिवल में बीएसएफ के ऊंट दस्ते की मौजूदगी से भी लोगों में खासा जोश नजर आया।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here