Rajasthan: HC में नौ जजों की नियुक्ति, एडवोकेट कोटे से तीन तो छह ज्यूडिशियल ऑफिसर बने जज, अब भी इतने पद खाली

0
11
राजस्थान हाईकोर्ट

राजस्थान हाईकोर्ट
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय विधि मंत्रालय ने एडवोकेट कोटे से गणेश राम मीणा, अनिल कुमार उपमन और नूपुर भाटी को राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त किया है।  जबकि ज्यूडिशियल ऑफिसर्स राजेंद्र प्रकाश सोनी, अशोक कुमार जैन, योगेंद्र कुमार पुरोहित, भुवन गोयल, प्रवीर भटनागर और आशुतोष कुमार को जज नियुक्त किया गया है।

हाईकोर्ट में 35 होगी जजों की संख्या, मद्रास हाईकोर्ट से भी एक जज मिलेंगे

फिलहाल हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस पंकज मित्थल सहित जजों की कुल संख्या 26 है। 9 नए जजों की नियुक्ति के बाद जजों की संख्या बढ़कर 35 हो जाएगी। राजस्थान हाई कोर्ट में कुल 50 पदों की जगह या स्ट्रेन्थ सेंक्शन्ड है। नए जजों के आने के बाद भी 15 और पद खाली रहेंगे, जिन्हें भविष्य में भरा जाना है। इसके साथ ही सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने मद्रास हाई कोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस टी. राजा के राजस्थान हाईकोर्ट में ट्रांसफर की भी सिफारिश की है। राजा के राजस्थान हाई कोर्ट में तबादले के बाद हाईकोर्ट में 36 जज हो जाएंगे।

 

जयपुर से एडवोकेट कोटे से गणेश राम मीणा और अनिल उपमन

एडवोकेट कोटे से जजों में जयपुर से अपर महाधिवक्ता गणेश राम मीणा और एडवोकेट अनिल उपमन हैं। जबकि  जोधपुर से नूपुर भाटी शामिल हैं। नूपुर भाटी हाईकोर्ट के वर्तमान जस्टिस पुष्पेन्द्र सिंह भाटी की पत्नी हैं। नवंबर 2022 में सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने जयपुर से अनिल उपमन और जोधपुर से नूपुर भाटी को अधिवक्ता कोटे से हाईकोर्ट जज के रूप में नियुक्त करने की सिफारिश की थी, क्योंकि वकील कोटे से गणेश राम मीणा के नाम की सिफारिश पहले ही की जा चुकी थी।

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here