Rajasthan: राष्ट्रपति मुर्मू की सुरक्षा में चूक, सुरक्षा घेरा तोड़ महिला ने छुए पैर, मंत्रालय ने मांगी रिपोर्ट

0
12
विमान से उतरने पर महिला अधिकारी ने छुए पैर।

– फोटो : अमर उजाला

ख़बर सुनें

राजस्थान के दौरे पर आईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। राष्ट्रपति मुर्मू चार जनवरी को पाली के निम्बली ब्राह्मण गांव में हो रही जंबूरी का उद्घाटन करने आई थीं। हेलीपैड पर अचानक एक महिला जेईएन प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति के पैर छूने के लिए आगे आ गई। उसने उनके पैर भी छू लिए, जिसके बाद सुरक्षा गार्ड ने तुरंत महिला को पीछे हटाया। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इसे राष्ट्रपति की सुरक्षा में चूक माना है और इसे लेकर रिपोर्ट तलब की है।  

त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरे को तोड़कर पैर छूने वाली महिला कनिष्ठ अभियंता है। मामले के बाद पुलिस पूछताछ के लिए उसे थाने ले गई और बाद में उसे छोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दौरे वाले दिन राष्ट्रपति विमान से उतरकर गाड़ी की तरफ बढ़ रहीं थीं, उस समय जलदाय विभाग की एक महिला कनिष्ठ अभियंता ने आगे बढ़ कर उनके पैर छू लिए थे। अब इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

गृह मंत्रालय ने माना सुरक्षा में चूक
घटना के बाद पुलिस अधीक्षक गगनदीप  सिंगला के निर्देश पर महिला को रोहट पुलिस थाने में ले जाकर पूछताछ की गई थी। हालांकि, बाद में उसे छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि घटना के संबंध में गृह मंत्रालय ने 3 आईपीएस अधिकारियों को नोटिस जारी कर डिटेल जानकारी मांगी है। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here