Rajasthan: पेपरलीक मास्टरमाइंड के मकान पर बुलडोजर चलाने की तैयारी, आरोपियों के घर नापने पहुंची जेडीए टीमें

0
16
पेपर लीक मास्टरमाइंड के मकान पर कार्रवाई करती जेडीए एनफोर्समेंट टीम।

– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ख़बर सुनें

शिक्षक भर्ती परीक्षा पेपर लीक के फरार मास्टर माइंड भूपेंद्र सारण के जयपुर में अजमेर रोड पर बने मकान पर जेडीए बुलडोजर चला सकता है।  मंगलवार सुबह से ही जेडीए एनफोर्समेंट और टेक्नीकल टीम के अधिकारी-कर्मचारी आलीशान कोठी में किए गए अवैध निर्माण को लेकर नाप-जोख में जुटी हैं। जेडीए रेग्युलाइज्ड कॉलोनी पीआरएन नॉर्थ में आरोपी भूपेंद्र सारण ने अपना मकान बनाते वक्त 15 फीट का सेटबैक नहीं छोड़ा है। अवैध निर्माण करने, अलग-अलग फ्लोर पर बालकॉनी बाहर तक निकालने, सड़क पर अतिक्रमण करने, बिल्डिंग बायलॉज नियमों और भवन मानचित्र अप्रूवल नियमों का उल्लंघन कर मकान का कंस्ट्रक्शन कराने की सूचना पर जेडीए दस्ता कार्रवाई में जुट गया है।

पृथ्वीराज नगर के रजनी विहार में मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण का आलीशान मकान

पृथ्वीराज नगर उत्तर क्षेत्र में पीआरएन नॉर्थ में आने वाली रजनी विहार कॉलोनी में प्लाट नम्बर 67सी करीब 28 बाई 46 फीट पैमाइश का है। जो आरोपी भूपेंद्र सारण का है। जेडीए सूत्रों के मुताबिक यह मकान जीरो सेटबैक पर बनाया गया है। जेडीए के साइट प्लान नक्क्षे के मुताबिक मकान में कंस्ट्रक्शन नहीं हुआ है। जबकि नियमों के मुताबिक प्लान में फ्रंट एरिया में 15 फीट बाई 8.3 फीट सेटबैक छोड़ना जरूरी था। लेकिन नियमों का उल्लंघन कर सेटबैक नहीं छोड़ा गया। इतना ही नहीं मकान के आगे सड़क पर भी 4 फीट का रैंप और अन्य निर्माण कर सरकारी जमीन पर अतिक्रमण पाया गया है।  शाम तक जेडीए एनफोर्समेंट टीम मकान मालिक के नाम धारा 32-33 का नोटिस जारी कर सकती हैं। 

दूसरे मास्टरमाइंड सुरेश ढाका का ठिकाना चित्रकूट नेमीसागर कॉलोनी में लग्जरी फ्लैट

पेपर लीक कांड के दूसरे मास्टरमाइंड सुरेश ढाका के जयपुर में वैशाली नगर-चित्रकूट स्थित नेमीसागर कॉलोनी में जेडीए की दूसरी टीम कार्रवाई करने पहुंची है। जहां आशापूर्ण एम्पायर नाम के अपार्टमेंट में आरोपी ढ़ाका का लग्जरी फ्लैट है। बताया जा रहा है कि यह फ्लैट उसने अपने पिता मांगीलाल के नाम से खरीद रखा है। जेडीए एनफोर्मेंट दस्ता इस फ्लैट के कंस्ट्रक्शन और ले-आउट की जानकारी जुटा रहा है। जांच पड़ताल के बाद ही कोई कार्रवाई की जा सकती है।

सोमवार को अधिगम कोचिंग की 5 मंजिला बिल्डिंग गिराई

जेडीए टीम ने सोमवार को पेपर लीक मास्टर माइंड के अधिगम कोचिंग सेंटर की 5 मंजिला बिल्डिंग को कुछ ही सेकेंडों में धराशायी कर धड़ाम से गिरा दिया था। हालांकि कोचिंग सेंटर की बिल्डिंग का मालिक दूसरा व्यक्ति था। लेकिन मास्टरमाइंड भूपेंद्र सारण, सुरेश ढाका इस बिल्डिंग में कॉमर्शियल एक्टिविटी धर्मेंद्र चौधरी और एक अन्य के साथ मिलकर कर रहे थे। 

25-25 हजार रुपए के ईनामी हैं भूपेंद्र सारण और सुरेश ढ़ाका

राजस्थान पुलिस भूपेंद्र सारण और सुरेश ढ़ाका की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपए का ईनाम पहले ही घोषित कर चुकी है। लेकिन आरोपी पकड़ से बाहर चल रहे हैं। ऐसे में इनकी सम्पत्तियों पर बुलडोजर चलाकर जनता में मैसेज देने की कोशिश यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की दर्ज पर की जा रही है। ये आरोपी चुनावी साल में राजस्थान सरकार के आंख की किरकिरी बने हुए हैं।

कौन हैं भूपेंद्र सारण और सुरेश ढ़ाका ?

भूपेंद्र सारण आरपीएससी शिक्षक भर्ती पेपर लीक में तो मास्टरमाइंड माना ही जा रहा है। 2011 में जीएनएम नर्सिंग भर्ती पेपर आउट और 2022 में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा पेपर लीक मामले में भी शामिल रहा है। पुलिस जयपुर में भूपेंद्र सारण की पत्नी और गर्ल फ्रेंड को भी गिरफ्तार कर चुकी है। वह खुद भी पहले जेल ही हवा खाकर बाहर आ चुका है।
जबकि सुरेश ढाका के पिता मांगीलाल सरपंच हैं। वह सांचौर के पास अचलपुर का रहने वाला है। ढाका भी पहले मनी लॉन्ड्रिंग और पेपर लीक केस में जेल जाकर आ चुका है। सुरेश ढाका ने ही अपने साले सुरेश विश्नोई और भूपेंद्र को जयपुर से पेपर लीक करवाकर उपलब्ध करवाया था। वह गुर्जर की थड़ी,जयपुर में कोचिंग चलाने का काम करता है। 
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here