JEE Main 2023 Last Date: देश की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन 2023 (JEE Main) के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। अंतिम दिनों में बड़ी संख्या में विद्यार्थी इंजीनियरिंग दाखिला परीक्षा के लिए आवेदन कर रहे हैं। सोमवार शाम तक सात लाख 85 हजार विद्यार्थियों ने आवेदन प्रक्रिया को कर लिया है। जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2023 तक है। ऐसे में अभी आखिरी तीन दिन में करीब एक लाख विद्यार्थियों के और आवेदन करने की उम्मीद है।
JEE Main 2023: पहला चरण जनवरी में तो दूसरा अप्रैल में होगा
इस वर्ष जेईई मेन परीक्षा दो सेशन में पहला जनवरी, 2023 व दूसरा सत्र के लिए अप्रैल, 2023 में संपन्न होगी। जनवरी माह के लिए आठ लाख से अधिक विद्यार्थियों के आवेदन करने का अनुमान है। विद्यार्थी अभी केवल जनवरी जेईई मेन 2023 के लिए ही आवेदन कर रहे हैं। अप्रैल परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को पुनः आवेदन करना होगा। अभी बड़ी संख्या में ऐसे विद्यार्थी भी हैं जिन्होंने जनवरी जेईई मेन के लिए आवेदन नहीं किया है। इसका बड़ा कारण परीक्षा की देरी से घोषणा और जनवरी में ही परीक्षा करवाने के साथ-साथ बोर्ड पात्रता को लेकर स्पष्टीकरण नहीं आना है।
JEE Main 2023: यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख से अधिक होने के आसार
वहीं, आने वाले इन्हीं दिनों में राज्य बोर्ड की परीक्षाएं भी शुरू होने जा रही हैं। सीबीएसई की बोर्ड कक्षाओं के लिए प्रायोगिक परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। इसे देखते हुए इस परीक्षा में विद्यार्थियों की संख्या अपेक्षाकृत अभी तक कम है। करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट अमित आहूजा बताते हैं कि हर वर्ष का ट्रेंड देखें तो दूसरे सेशन के लिए करीब डेढ़ से दो लाख नए विद्यार्थी हर वर्ष रजिस्ट्रेशन करते हैं। ऐसे में इस वर्ष भी जेईई मेन 2023 परीक्षा के लिए कुल यूनिक कैंडिडेट की संख्या 10 लाख से अधिक हो सकती है।
JEE Main 2023: 24 जनवरी से शुरू होगी जेईई मेन
पहले चरण की जेईई मेन परीक्षा 24 जनवरी से 31 जनवरी, 2023 के मध्य होनी है। ऐसे में 20 जनवरी तक प्रवेश पत्र जारी कर दिए जाएंगे। ऐसे विद्यार्थी जो बोर्ड पात्रता के असमंजस में आवेदन नहीं कर रहे हैं, उन्हें अवश्यक रूप से आवेदन करना चाहिए, क्योंकि जेईई मेन परीक्षा देने के लिए कोई बोर्ड पात्रता बाध्याता नहीं है। साथ ही जेईई मेन के आधार पर बहुत से इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश मिलता है, जिनमें बोर्ड पात्रता 75 प्रतिशत से भी कम है।
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

















