Rajasthan: वित्तमंत्री बनने के बाद सीतारमण का पहला दौरा, कल कोटा में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में होंगी शामिल

0
20
केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण
– फोटो : सोशल मीडिया

ख़बर सुनें

केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण कल रविवार 8 जनवरी को कोटा आ रही हैं। वित्तमंत्री बनने के बाद ये राजस्थान में उनका पहला दौरा है। निर्मला सीतारमण  लोकसभा अध्यक्ष और कोटा-बूंदी सांसद ओम बिरला के प्रयासों से कोटा में आयोजित क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम में शामिल होने आ रही हैं। वे इस कार्यक्रम में ऋण बांटने की शुरूआत करेंगी।
  
केंद्रीय वित्त मंत्रालय देशभर में क्रेडिट आउटरीच प्रोग्राम आयोजित करता है। राजस्थान में यह कार्यक्रम पहली बार हो रहा है, जिसमें सरकारी अधिकारी और राजस्थान से भाजपा नेता मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम के लिये लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कोटा में तीन दिन भ्रमण कर लोन देने वालों के बारे में जानकारी जुटाई थी।  

छोटे व्यापारियों को विस्तार देने की कोशिश
यह कार्यक्रम छोटे व्यापारियों को सीधे तौर पर लाभ देने के लिए आयोजित किया जा रहा है। इसमें राजस्थान के स्ट्रीट वेंडर्स, लघु उद्यमी, पशुपालक आदि को लोन दिए जाएंगे। इसके लिए पीएम स्वनिधि योजना और मुद्रा योजना के तहत सरकार बैंकों के माध्यम से लोगों को सस्ती ब्याज दरों पर लोन उपलब्ध करवाएंगे। इस कार्यक्रम के दौरान सभी बैंक कोटा के दशहरा मैदान में अपनी स्टॉल लगाएंगे।

1,407 करोड़ रुपये के ऋण दिए जाएंगे
राज्यस्तरीय बैंकर्स समिति राजस्थान के संयोजक और बैंक ऑफ बड़ौदा राजस्थान के जीएम कमलेश कुमार चौधरी ने बताया कि 8 जनवरी को क्रेडिट आउटरीच के इस प्रोग्राम में 31,000 से ज्यादा लाभार्थियों को 1407 करोड़ से ज्यादा के लोन दिए जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, स्वयं सहायता समूह क्रेडिट लिंकेज, किसान क्रेडिट कार्ड, स्टेंडअप इंडिया योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम जैसी सरकारी योजनाओं के तहत लोन दिए जाएंगे। इस प्रोग्राम से लोन का फ्लो बढ़ेगा।

2017 में आई थीं सीतारमण
बतादें कि इससे पहले निर्मला सीतारमण 2017 में राजस्थान के अधिकारिक तौर पर आई थी। उस समय वे देश की रक्षामंत्री थीं। रक्षामंत्री बनने के बाद उन्होंने पोकरण और बाड़मेर के उत्तरलाई में बने वायु सेना के स्टेशन का दौरा किया था। 

विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here