Politics: सतीश पूनिया बोले-राजस्थान में पीएम मोदी के नेतृत्व में बनेगी बीजेपी सरकार,आदिवासियों को देंगे रोजगार

0
12
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने डूंगरपुर में कांग्रेस पर चलाया सियासी तीर।

– फोटो : अमर उजाला डिजिटल

ख़बर सुनें

राजस्थान के आदिवासी बाहुल्य जिले डूंगरपुर के चौरासी क्षेत्र में बीजेपी की जनाक्रोश महासभा को गुरूवार को बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने संबोधित किया। पूनिया बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राजस्थान में बीजेपी की सरकार बनेगी। राजस्थान का नक्शा बड़ा है, पड़ोस में गुजरात खड़ा है, तो मेरा सपना और संकल्प है कि भाजपा की सरकार बनने पर गुजरात की तर्ज पर राजस्थान को हर क्षेत्र में विकसित करेंगे। आदिवासी भाई-बहनों को राजस्थान में ही रोजगार देकर उनका जीवन स्तर ऊंचा उठाएंगे।

मैं आदिवासियों से प्यार करता हूँ

सतीश पूनिया ने कहा- आदिवासी जल, जंगल और जमीन की सुरक्षा के लिए लड़ता है। मैं इसलिए आदिवासियों से प्यार करता हूं कि आदिवासी प्रकृति से प्यार करता है।  आदिवासी नहीं होता और जनजाति नहीं होती, तो इस प्रकृति की रक्षा नहीं होती। लेकिन हमें लोकतंत्र की रक्षा भी करनी है। आपका एक-एक वोट कीमती है और 2023 में तीन चौथाई बहुमत की भाजपा सरकार बनानी है। 

विधानसभा सत्र में आदिवासी क्षेत्र की बात मजबूती से रखूंगा

पूनिया ने कहा- प्रदेश में कांग्रेस सरकार के शासन में 18 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम हुईं। राजस्थान में सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत बेरोजगारी है।  70 लाख बच्चों ने परीक्षा दी है।  ट्राइबल एरिया के बच्चे तो अभी शिक्षक भर्ती में पदों को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं। मैं आपके दरबार में संकल्प लेकर यह भरोसा देने आया हूं कि राजस्थान की विधानसभा 23 जनवरी से शुरू होगी, तो इस क्षेत्र के लिए लड़ाई लडूंगा। आपकी बात विधानसभा में मजबूती से रखूंगा। कांग्रेस शासन में राजस्थान में भ्रष्टाचार इस कदर है कि औसतन हर 12 किलोमीटर पर कोई ना कोई रिश्वत लेते हुए पकड़ा जाता है। 

क्या आपका वोट इतना सस्ता है ?

पूनिया बोले-मैं पूछता हूं जब कांग्रेस पार्टी आती है, तो भ्रष्टाचार क्यों होता है। क्या उन्होंने लूटने का कोई सर्टिफिकेट दे रखा है। कांग्रेस नेताओं के तौर-तरीके, रहन-सहन बदल गए। क्या आपका वोट इतना सस्ता है कि आपके वोट की कीमत पर वो ऐश करें और आप अपनी रोजी-रोटी के लिए संघर्ष करें। 

गहलोत सरकार के शासन में सबसे ज्यादा मंदिर टूटे

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने आदिवासियों के बीच कहा-राजस्थान में कांग्रेस की अशोक गहलोत सरकार के शासन में सबसे ज्यादा देवी-देवताओं के मंदिरों को तोड़ने का काम किया गया है। आपकी आस्था को तोड़ने का काम किया। दूसरी तरफ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या में भगवान श्रीराम मंदिर का भव्य निर्माण शुरू कर पूरी दुनिया में बता दिया कि हम भगवान राम के वंशज हैं, भगवान राम के पुजारी हैं। जब आदिवासी भाई-बहन भारतमाता का जयकारा लगा रहे थे और वंदे मातरम गा रहे थे, तो मुझे बहुत खुशी हुई। जनजाति का भाई तिरंगे के मान के लिए शहादत को तैयार होता था, उस तिरंगे के मान के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में गृहमंत्री अमित शाह ने कश्मीर में लालचौक पर तिरंगा फहराया। 

परीक्षा सेंटर पर पेपर लीक हो जाता है

पूनिया ने कहा-किसी गरीब आदिवासी का बच्चा मजदूरी मेहनत कर कोचिंग करता है और नौकरी की उम्मीद में जब परीक्षा देने सेंटर पर पहुंचता है, तो पता चलता है कि पेपर लीक हो गया। उस परिवार और बच्चे पर क्या गुजरती होगी, जिसका कोई भाई गुजरात में नौकरी करके अपने छोटे भाई को अरमान के साथ पढ़ाता है। कोई पिता मजदूरी करके अपने बच्चे के मास्टर बनने का सपना देखता है। यह नकल, चीट और लीक का जो षडयंत्र किया, उससे राजस्थान के कई नौजवानों ने सुसाइड कर लिया। क्या आप ऐसी सरकार को बर्दाश्त करेंगे, जो किसानों, युवाओं और माता-बहनों के साथ अन्याय करती है।
 
विस्तार

This News is Updated by Khabre Fatafat
नोट :- अन्य अपडेट लगातार पाने के लिए हमारा फेसबुक पेज लाइक करें| आप हमें ट्वीटर पर भी फॉलो कर सकते हैं| आप हमारा एंड्राइड ऐप भी डाउनलोड कर सकते है|नवीनतम वीडियो न्यूज देखने के लिए हमें यूटूब (Youtube) पर सब्सक्राइब करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here